Saturday, March 21

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। 5 मैचों की इस सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है। पहले टी20 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को 48 रनों से मात दी थी। ऐसे में अब सभी की नजरें दूसरे मुकाबले पर टिकी हुई हैं।

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने लिए करवट

India Vs New Zealand Match Today Know Raipur Weather Forecast
India Vs New Zealand Match Today Know Raipur Weather Forecast

दूसरे मैच से पहले मौसम को लेकर फैंस थोड़े चिंतित जरूर हैं, क्योंकि 23 जनवरी की सुबह से ही दिल्ली और एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में में तेज बारिश देखने को मिली और पूरे दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसी वजह से यह सवाल उठ रहा है कि क्या रायपुर में होने वाले मुकाबले पर भी बारिश का असर पड़ेगा या नहीं।

रायपुर में नहीं है बारिश का खतरा

हालांकि राहत की बात यह है कि रायपुर का मौसम पूरी तरह मैच के अनुकूल रहने वाला है। मुकाबले के दिन रायपुर में मौसम साफ रहेगा। दिन के समय तापमान करीब 28 डिग्री रहने की उम्मीद है, जबकि शाम को इसमें हल्की गिरावट आ सकती है 16 डिग्री तक लुढ़क सकता हैं।

पूरे दिन धूप खिली रहेगी और बारिश की संभावना लगभग ना के बराबर है। मैच के दौरान हवा करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है, लेकिन इससे खेल पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। यानी फैंस बिना किसी रुकावट पूरे मैच का मजा ले सकेंगे और पूरे 40 ओवर का खेल देखने की उम्मीद है।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर पिच रिपोर्ट

अगर पिच की बात करें तो शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की विकेट बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां की पिच सपाट होती है और गेंद अच्छे उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है।

खासकर पावरप्ले के ओवरों में तेज बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। हालांकि इस मैदान की बाउंड्री बाकी भारतीय मैदानों के मुकाबले थोड़ी बड़ी है, जिसका फायदा मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाज उठा सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाज अगर अपनी गेंदों में बदलाव करें तो वे भी यहां असरदार साबित हो सकते हैं।

रायपुर में अच्छा है भारत का ट्रैक रिकॉर्ड

रायपुर के इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। यह मुकाबला साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने 174 रनों का लक्ष्य डिफेंड करते हुए 20 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में भारतीय टीम इस मैच में भी उसी तरह का प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version