वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। अब लीग स्टेज का सफर धीरे-धीरे अंतिम पड़ाव की तरफ जा रहा है। अब न सिर्फ हर टीम के लिए मैच जीतना अहम हो गया है, बल्कि उसमें नेट रन रेट के मायने भी बढ़ जाते हैं। एक बड़ी हार और नॉकआउट में पहुँचने का सपना चकनाचूर हो सकता है। फैंस एशिया में हो रहे इस टूर्नामेंट का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
इस मल्टीनेशनल इवेंट का एक और बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जो कि मेज़बान देश भारत और पिछले साल की टी20 वर्ल्ड कप विनर न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा।
इंडिया और न्यूज़ीलैंड वीमेंस के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। 23 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।
कैसी रहने वाली है डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी की पिच

मल्टीनेशनल इवेंट में चाहे न्यूज़ीलैंड की मेंस टीम हो या वीमेंस टीम, हर बार भारतीय टीम को परेशान करती आई है। इंडिया और न्यूज़ीलैंड वीमेंस के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में 23 अक्टूबर को खेला जाएगा।
डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी की पिच के बारे में बात करें, तो यहाँ पर तेज़ गेंदबाज़ों को शुरू में काफी मदद मिलती है। यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री भी छोटी है, जिसके चलते बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। पहली पारी में गेंद पुरानी होने के बाद वह बल्ले पर अच्छे से नहीं आती है, जिससे बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत आती है।
दूसरी पारी के समय यहाँ पर तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यह ग्राउंड समुद्र के पास बसा है, जिसकी वजह से सी ब्रीज़ का फायदा तेज़ गेंदबाज़ों को मिलता है। हालाँकि शुरुआती कुछ ओवरों को छोड़ दिया जाए, तो उसके बाद यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी अच्छी रहती है।
कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम
इंडिया और न्यूज़ीलैंड वीमेंस के बीच मैच के दौरान मौसम काफी अच्छा रहने वाला है। अगर दिन के समय तापमान देखा जाए, तो वह 35 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 23 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अगर उमस की बात की जाए, तो वह ज़्यादा रहने वाली है, जो कि लगभग 67 प्रतिशत रह सकती है। जबकि, इस मैच में बारिश के भी काफी अनुमान हैं, जो कि लगभग 59 फ़ीसदी हैं।
क्या कहते हैं इस ग्राउंड पर आंकड़े?

नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में अब तक वीमेंस क्रिकेट में कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है। हालाँकि यहाँ पर सिर्फ 8 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 2 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जबकि 6 बार चेज़ करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।
वहीं अगर इस मैदान पर औसत स्कोर की बात की जाए, तो वीमेंस क्रिकेट में यह (159) है। वहीं हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह इंडिया वीमेंस (217/4 बनाम वेस्टइंडीज) ने बनाया था। इस मैदान पर लोवेस्ट स्कोर भी इंडिया वीमेंस के नाम है, जो उन्होंने (130/8 बनाम ऑस्ट्रेलिया) पिछले साल बनाया था।
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
इंडिया वीमेंस ने अब तक नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में कोई वनडे मैच नहीं खेला है। इंडिया ने यहाँ पर 8 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 4 मैच में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम ने अब तक यहाँ पर एक भी मैच नहीं खेला है।







