Tuesday, February 17

टीम इंडिया ने कोटांबी स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में जीत दर्ज कर ली। इसी जीत के साथ अब वह 3 मैचों की सीरीज़ में 1-0 से आगे चल रही है। इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में 14 जनवरी को खेला जाना है।

कीवी टीम ने पहले मैच में टक्कर तो दी थी, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। अब वह इस मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। तो चलिए जानते हैं कि इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच हेड-टू-हेड में कौन सी टीम आगे चल रही है।

IND vs NZ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

India Vs NewZealand Head To Head In ODI
India Vs NewZealand Head To Head In ODI

वनडे फ़ॉर्मेट में अब तक न्यूज़ीलैंड और इंडिया ने 121 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 66 मुकाबले जीते हैं और 50 मैचों में हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच टाई हुआ है और 7 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है।

वनडे फ़ॉर्मेट में दोनों टीमों ने 121 मैच खेले हैं, जिसमें न्यूज़ीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं और 66 मैचों में हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच टाई रहा है और 7 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है।

INDIA
New Zealand
121 Match 121
66 Won 50
50 Lost 66
7 No Result  7

निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

न्यूज़ीलैंड और इंडिया के बीच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में अब तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला गया है। यह पहला मौका है जब दोनों टीमें इस मैदान पर आमने-सामने आएँगी।

निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने निरंजन शाह स्टेडियम में 4 मैच खेले हैं। भारतीय टीम का रिकॉर्ड इस ग्राउंड पर कुछ खास नहीं है। अब तक खेले गए 4 वनडे मैचों में उन्हें 3 में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबला ही जीतने में सफल हुई है।

Total Match 4
Won 1
Lost 3
Tie 0
No Result 0

निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में न्यूज़ीलैंड का रिकॉर्ड

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड की टीम ने अब तक कोई भी वनडे मैच नहीं खेला है। यह पहला मौका है जब वह इस ग्राउंड पर कोई वनडे मैच खेलते हुए नज़र आएँगी।

इंडिया के हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर के आँकड़े

इंडिया का वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 397 रन है, जो उन्होंने साल 2023 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 88 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2010 में दांबुला में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 397/3
लोवेस्ट स्कोर 88/10

न्यूज़ीलैंड के हाईएस्ट और लोएस्ट स्कोर के आँकड़े

न्यूज़ीलैंड का वनडे में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 349 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 1999 में राजकोट के म्युनिसिपल स्टेडियम में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 79 रन है, जो साल 2016 में विशाखापत्तनम में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 349/9
लोवेस्ट स्कोर 91/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version