Thursday, March 12

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज़ की शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने आसानी से मैच जीत लिया था। 5 मैचों की सीरीज़ में टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है।

सीरीज़ का दूसरा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जाना है। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर पिच रिपोर्ट

India Vs NewZealand Match Today Know Head To Head Pitch Report And Weather Forecast
India Vs NewZealand Match Today Know Head To Head Pitch Report And Weather Forecast

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहाँ बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। हालाँकि गेंद पुरानी होने के बाद बड़े हिट्स लगाना थोड़ी मुश्किल ज़रूर होता है, लेकिन उसके बाद भी यहाँ बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, क्योंकि यहाँ की बाउंड्री भी छोटी हैं और गेंद आसानी से ट्रैवल करती है।

इस स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच का प्रयोग किया जाता है, इसलिए यहाँ पुरानी गेंद थोड़ी रुककर आती है, लेकिन ट्रू बाउंस होने के चलते बल्लेबाज़ी में ज़्यादा दिक्कत नहीं आती है। जिसके चलते यहाँ पर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं।

चेज़ करते समय ड्यू तो ज़रूर आती है, लेकिन जैसे-जैसे गेम प्रोग्रेस होता है, पिच धीमी होती जाती है और बड़े हिट्स लगाना और मुश्किल होता जाता है। यही कारण है कि यहाँ पर टोटल डिफेंड करने वाली टीम ज़्यादा मैच जीतती है।

कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरे मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने वाला है। इस दिन तापमान भी काफ़ी सुखद रहेगा। अगर तापमान की बात करें, तो यह 29 से 14 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं ह्यूमिडिटी ज़्यादा नहीं रहने वाली है, जो लगभग 29% तक रह सकती है। इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं और हवा की रफ़्तार भी 9 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम, रायपुर के आँकड़े

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अब तक 1 मैच खेला गया है, जिसमें टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने बाज़ी मारी है।

इस ग्राउंड पर अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो 163 रन है। वहीं अगर इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल की बात करें, तो वह इंडिया के नाम है, जिन्होंने 2023 में (174/9 बनाम ऑस्ट्रेलिया) बनाया था। लोएस्ट स्कोर ऑस्ट्रेलिया (154/7 बनाम इंडिया) का है।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस मैदान पर अगर टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात की जाए, तो यहाँ टीम इंडिया ने 1 मैच खेला है और उसमें उन्होंने जीत दर्ज की है।

न्यूज़ीलैंड की टीम ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। यह पहला मौका है जब वे यहाँ पर मुकाबला खेलेंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version