Monday, February 2

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की समाप्ति के बाद अब वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज का पहला मुकाबला भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के गढ़ रांची में होने वाला है। भारतीय टीम को टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते वह अब वनडे में उन्हें हल्के में आंकने की कोशिश नहीं करेगी।

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे 30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे होगी। तो चलिए, जानते हैं उस जीत के बाद दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वनडे में अब तक दोनों टीमों ने 94 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 40 मुकाबले जीते हैं और 51 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 3 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका हैं।

वहीं साउथ अफ्रीका ने खेले 94 मैचों में 51 जीते हैं और 40 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 3 मैच बारिश के चलते रद्द हो गए हैं।

INDIA
SOUTH AFRICA
94 Match 94
40 Won 51
51 Lost 40
3 No Result  3

जेएससीए क्रिकेट ग्राउंड में हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में अब तक सिर्फ 1 ही वनडे मैच खेला गया है जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।

INDIA
SOUTH AFRICA
1 Match 1
1 Won 0
0 Lost 1
0 No Result 0

इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 401 रन है, जो उन्होंने साल 2010 में ग्वालियर में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 91 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2006 में डरबन में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 401/4
लोवेस्ट स्कोर 91/10

साउथ अफ्रीका के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

साउथ अफ्रीका का टेस्ट में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 438 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 83 रन है, जो साल 2023 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 438/3
लोवेस्ट स्कोर 83/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version