Thursday, February 12

साउथ अफ्रीका का भारत दौरा शुरू होने वाला हैं। इंडिया और अफ्रीका के बीच टूर की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी। दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जायेंगे। जिसकी शुरुआत कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन में होनी हैं। साउथ अफ्रीका की टीम 6 सालों के बाद भारत में टेस्ट मैच खेल रही हैं। तो चलिए, इस मुकाबले के पहले दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखते हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

India vs South Africa Head To Head In Test
India vs South Africa Head To Head In Test

टेस्ट क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों ने 44 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 16 मुकाबले जीते हैं और 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैच ड्रा रहे हैं।

वहीं साउथ अफ्रीका ने खेले 44 मैचों में 18 जीते हैं और 16 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 10 मैच ड्रा हुए हैं।

INDIA
SOUTH AFRICA
44 Match 44
16 Won 18
18 Lost 16
10 Draw 10

भारत में इंडिया और साउथ अफ्रीका का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत में खेले गए मुकाबलों में भी साउथ अफ्रीकी टीम पिछड़ते हुए दिख रही हैं। भारत की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें अफ्रीकी टीम ने 5 मैच जीते, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जबकि 4 मैच ड्रा रहे हैं।

भारत ने घरेलू सरजमीं में अफ्रीका के खिलाफ खेले 19 टेस्ट मुकाबलों में 10 जीते और 5 में हार का सामना करना पड़ा और 4 मैच ड्रा रहे हैं।

INDIA
SOUTH AFRICA
19 Match 19
10 Won 5
5 Lost 10
4 Draw 4

ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड में हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच कोलकता के ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक सिर्फ 3 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें भारतीय टीम ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं जबकि अफ्रीकी टीम 1 मैच जीत पाई हैं।

INDIA
SOUTH AFRICA
3 Match 3
2 Won 1
1 Lost 2
0 Draw 0

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 643 रन है, जो उन्होंने साल 2010 में कोलकता के इसी ईडन गार्डन स्टेडियम में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 66 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 1996 में डरबन में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 643/6
लोवेस्ट स्कोर 66/10

साउथ अफ्रीका का टेस्ट में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 640 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2010 में सेंचुरियन में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 55 रन है, जो साल 2024 में केप टाउन में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 640/4
लोवेस्ट स्कोर 55/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version