Monday, February 2

विमेंस वर्ल्ड कप को शुरू हुए एक हफ्ते से ज़्यादा का समय हो गया है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत काफ़ी अच्छी की है। शुरुआती दो मुकाबले जीतकर वो पॉइंट्स टेबल में ऊपर बनी हुई है और अब उनका अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका से 9 अक्टूबर को वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इंडिया और साउथ अफ्रीका की शुरुआत ठीक हुई है लेकिन आज किसका पलड़ा भारी रहने वाला है यह बड़ा सवाल है। तो चलिए नज़र डालते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर।

इंडिया और साउथ अफ्रीका वीमेंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड

India Vs South Africa Women Head To Head Record
India Vs South Africa Women Head To Head Record

वीमेंस क्रिकेट में भारतीय टीम का पलड़ा साउथ अफ्रीका के ऊपर भारी है। दोनों टीमों ने आपस में 32 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें इंडिया ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है तो वहीं अफ्रीका ने 11 मुकाबलों में बाज़ी मारी है। हालांकि 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। नतीजों के लिहाज़ से भारतीय टीम बाज़ी मारती हुई दिख रही है, फिर मुकाबला दुनिया के किसी भी ग्राउंड में क्यों न खेला जा रहा हो।

32 मैच 32
20 इंडिया ने जीते 20
11 साउथ अफ्रीका ने जीते 11
1 नो रिजल्ट 1

साउथ अफ्रीका वीमेंस का अगर वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर की बात करें तो वो 321 रन है जो उन्होंने पिछले साल बैंगलोर में बनाया था। हालांकि इस मुकाबले में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अगर उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वो 80 रनों पर ऑलआउट होना है। यह उन्होंने साल 1997 में पटना में बनाया था।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार कोई वनडे मुकाबला खेलेंगी, लेकिन वनडे क्रिकेट के आंकड़ों से साफ़ है कि इस मैच में पलड़ा भारतीय टीम की तरफ कितना ज़्यादा झुका हुआ है।

हाईएस्ट स्कोर 337/9
इंडिया लोवेस्ट स्कोर 114/10
हाईएस्ट स्कोर 321/6
साउथ अफ्रीका लोवेस्ट स्कोर 80/10

दोनों टीमें दर्ज करना चाहेंगी जीत

इंडिया वीमेंस का वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 337 रन है जो कि उन्होंने इसी साल श्रीलंका में हुई ट्राई सीरीज़ के दौरान बनाया था। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 114 रन है जो कि भारतीय टीम ने साल 2014 में बैंगलोर में बनाया था।

इंडिया वीमेंस की टीम वर्ल्ड कप अपने होम क्राउड के सामने खेल रही है और वो कंडीशंस का भी पूरा फायदा उठा रही है। जबकि, अफ्रीका को सबकॉन्टिनेंट में खेलने में मुश्किलात का सामना करना पड़ रहा है।

दोनों टीमों के पास धुरंधर खिलाड़ी हैं जो कि मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं। भारत के पास स्मृति, हरमनप्रीत और जेमिमा जैसे खिलाड़ी हैं तो उनके पास लौरा वोल्फार्ट, मैरिज़ान कैप और सुन्ने लुस जैसे धुरंधर मौजूद हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version