Tuesday, February 17

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो चुका है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। सबकॉन्टिनेंट में हो रहे इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वे बढ़-चढ़कर अपनी टीम का सपोर्ट कर रहे हैं।

वर्ल्ड कप 2025 में भारत का तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ है। यह मुकाबला 9 अक्टूबर को वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के बारे में।

कैसी रहने वाली है एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच

Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium
Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium

इंडिया और साउथ अफ्रीका वीमेंस के बीच मुकाबला वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर यहां की पिच के बारे में बात करें, तो यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग देखने को मिलती है। उसके बाद यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। क्योंकि, यहाँ पर उछाल अच्छा और गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है।

शाम के समय यह पिच बल्लेबाजी के लिए और अच्छी मानी जाती है। क्योंकि, उस दौरान गेंद पिच पर स्किड करके आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में आसानी होती है। इसलिए, यहां पर टीमें चेस करना पसंद करती हैं।

इंडिया और साउथ अफ्रीका वीमेंस की टीम ने इस ग्राउंड पर कभी कोई मुकाबला नहीं खेला है। लेकिन, वीमेंस वनडे मैच यहां पर जरूर खेले गए हैं। भारतीय टीम का इस स्टेडियम में ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा है। उन्होंने अब तक खेले सभी मैचों में जीत दर्ज की है।

कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, इंडिया और साउथ अफ्रीका वीमेंस के बीच मैच में बादल देखने को मिल सकते हैं और बारिश का भी अनुमान जताया जा रहा है। वहीं अगर इस दिन तापमान की बात करें, तो दिन के समय तापमान 32 डिग्री तक रह सकता है, जबकि शाम के समय यह 28 डिग्री तक जा सकता है। वहीं अगर उमस की बात की जाए, तो यह 55% रह सकती है, जबकि बारिश की संभावना 59 प्रतिशत है।

एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में वीमेंस क्रिकेट के आंकड़े

IND W vs SA W
IND W vs SA W

वीमेंस क्रिकेट में डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में अब तक सिर्फ 5 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें, 4 बार चेस करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है और 1 बार लक्ष्य का बचाव करते हुए टीम को जीत मिली है।

वाइजैग के इस मैदान पर वीमेंस क्रिकेट में सिर्फ 5 मुकाबले खेले गए हैं। अगर एवरेज स्कोर की बात करें, तो वह 167 रन है। इस स्टेडियम में हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह इंडिया वीमेंस (233 बनाम श्रीलंका) के नाम पर है। जबकि, लोवेस्ट स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका वीमेंस (76/10 बनाम इंडिया) का है।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

वहीं अगर इस मैदान पर दोनों टीमों के प्रदर्शन को देखा जाए, तो इंडिया वीमेंस ने यहां पर 5 वनडे मैच खेले हैं जिसमें सभी में जीत दर्ज की है और उनका विनिंग परसेंटेज 100 है। जबकि, साउथ अफ्रीका ने यहां पर एक भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version