Monday, February 16

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आगाज आज भारत और श्रीलंका के मुकाबले से होने वाला है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन भी इन्हीं दो देशों में किया जा रहा है। सबकॉन्टिनेंट में होने वाले मल्टीनेशनल इवेंट की धूम पूरी दुनिया में हो रही है। दोनों टीमों का यह पहला मुकाबला है। तो चलिए जानते हैं कि किस टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है। आइए नजर डालते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर।

इंडिया और श्रीलंका वीमेंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

India Vs Sri Lanka Women Head To Head Record
India Vs Sri Lanka Women Head To Head Record

इंडिया और श्रीलंका वीमेंस की टक्कर में पलड़ा हमेशा भारतीय टीम का भारी रहा है, फिर वह कहीं पर भी खेल रही हो। अब तक ओडीआई क्रिकेट में दोनों टीमें 35 बार आमने-सामने आई हैं, जिसमें से इंडिया ने 31 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को मात्र 3 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है और 1 मुकाबला ड्रा रहा है।

श्रीलंका वीमेंस का अगर ओडीआई क्रिकेट में भारत के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर देखें, तो वह 2013 में ब्रेबॉर्न में खेले गए मुकाबले में बनाया था। उस मैच में उन्होंने 282 रन बनाए थे और लोवेस्ट स्कोर देखें तो वह 2004 में कैंडी में खेले गए मुकाबले में 66 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

35 मैच 35
31 इंडिया ने जीते  3
3 श्रीलंका ने जीते  31
1 नो रिजल्ट 1

भारतीय टीम का पलड़ा हैं भारी

इंडिया वीमेंस का वनडे में श्रीलंका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 342 रन है जो कि उन्होंने इसी साल ट्राई सीरीज के फाइनल में बनाया था। वहीं अगर लोवेस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 137 रन है जो कि भारतीय टीम ने साल 2009 में सिडनी में बनाया था।

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैदान पर पहली बार वीमेंस क्रिकेट में ओडीआई मुकाबला खेला जाएगा, लेकिन वनडे क्रिकेट के आंकड़ों से साफ है कि इस मैच में पलड़ा भारतीय टीम की तरफ कितना ज्यादा झुका हुआ है।

हाईएस्ट स्कोर 342/7
इंडिया लोवेस्ट स्कोर 137/7
हाईएस्ट स्कोर 282/5
श्रीलंका लोवेस्ट स्कोर 66/10

दोनों टीमें जीत से करना चाहेंगी शुरुआत

विमेंस वर्ल्ड कप का यह पहला मुकाबला है और दोनों टीमें टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी। भारतीय टीम घर में होने वाले वर्ल्ड कप में परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। उनके पास टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं।

स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेस, कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष बल्ले से और रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़ तथा दीप्ति शर्मा गेंदबाजी से मैच पलट सकती हैं। जबकि, श्रीलंका के पास बल्लेबाजी में भी चमारी अटापट्टू के अलावा कोई खास नाम नहीं है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version