Monday, February 16

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल होंगी। इस बार महिला विश्व कप 2025 का आगाज़ 30 सितंबर से होगा, जबकि इसका ख़िताबी फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम एक-दूसरे के खिलाफ सात ग्रुप स्टेज मैच खेलेगी, जिसमें से टॉप चार टीमें नॉकआउट मुकाबले  में पहुंचेंगी। इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है।

ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली टॉप 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं

डेबी हॉकले (न्यूज़ीलैंड महिला टीम): न्यूज़ीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेबी हॉकले के नाम आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में 1500+ रन पूरे करने वाली अब तक की एकमात्र बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 43 पारियों में 42.88 की औसत से 1501 रन बनाए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2 शतक और 10 अर्धशतक भी लगाए।

मिताली राज (भारतीय महिला टीम): भारतीय टीम की पूर्व क्रिकेटर मिताली राज महिला वनडे विश्व कप इतिहास में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट की 36 पारियों में 47.17 की औसत से 1321 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं, 2017 में न्यूज़ीलैंड टीम के ख़िलाफ़ उन्होंने अपना व्यक्तिगत रन सर्वोच्च स्कोर 109 रन का था।

जेनेट ब्रिटिन (इंग्लैंड महिला टीम): इंग्लैंड की जेनेट ब्रिटिन ने 35 पारियों में 43.30 की औसत से 1299 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाए। उनका सबसे बड़ा स्कोर 1982 में इंटरनेशनल इलेवन के खिलाफ नाबाद 138 रन का था।

चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड महिला टीम ): पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स ने वर्ल्ड कप के कुल 28 पारियों में 53.52 की औसत से 1231 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। 1997 में आयरलैंड टीम के खिलाफ उन्होंने अपना सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 173 रन का था।

सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड महिला टीम): सूजी बेट्स ने वर्ल्ड कप अब तक कुल 27 परियों में 56.14 की औसत से 1179 रन बनाए हैं। जिसमे 4 शतक और 5 अर्धशतकों शामिल हैं। टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर 2009 में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ 168 रन का है।

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी 

खिलाड़ी का नाम देश मैच रन सर्वोच्च स्कोर
डेबी हॉकले न्यूज़ीलैंड 45 1501 100*
मिताली राज भारत 38 1321 109
जेनेट ब्रिटिन इंग्लैंड 36 1299 138*
चार्लोट एडवर्ड्स इंग्लैंड 30 1231 173*
सूजी बेट्स न्यूज़ीलैंड 27 1179 168

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version