India Women T20 World Cup 2024 Semi Final Qualification Scenario: महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) में भारतीय महिला टीम (India Women Cricket Team) की सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह अभी मुश्किल है। हालाँकि, अभी भी कई समीकरण ऐसे हैं, जो उन्हें अगले राउंड में पहुँचा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आगामी मैचों में अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ विशेष परिस्थितियों में ग्रुप की कुछ अन्य टीमों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
भारतीय महिला टीम को महिला टी20 विश्व कप 2024 के पहले मुकाबले में 58 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उनका नेट रन रेट -2.900 हो गया था। इसके अलावा, इस टूर्नामेंट में उनके दूसरे मुकाबले में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एक ओवर पहले जीत मिली थी, जिसके चलते उनका नेट रन रेट तो बेहतर हुआ, लेकिन वह सकारात्मक नहीं हो सका।

यदि इस टूर्नामेंट में भारत के प्रदर्शन पर नजर डालें तो, वह 2 मुकाबलों में एक जीत और एक हार के चलते 2 अंकों और -1.217 के नेट रन रेट के साथ ग्रुप A की अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उन्हें अपने बचे हुए दो मुकाबले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं, जिसमें उन्हें जीत हासिल करना बेहद ही जरूरी है।
भारतीय महिला टीम के महिला टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के 5 समीकरण | India Women T20 World Cup 2024 Semi Final Qualification Scenario
भारतीय महिला टीम के महिला टी20 विश्व कप 2024 में क्वालीफाई करने के कई समीकरण बन रहे हैं, जिनमें से 5 प्रमुख समीकरणों के बारे में नीचे बताया जा रहा हैं।
पहला समीकरण
यदि भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करना चाहती है तो, उसे अपने अगले दोनों मुकाबले अच्छे अंतर से जीतने होंगे, ताकि उसका अंक और नेट रन रेट कम से कम दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से बेहतर हो सके। यदि ऐसा होता है तो वह 6 अंकों और बेहतर नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी। यह भारत के लिए सबसे जरूरी समीकरण है।
दूसरा समीकरण
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 08 अक्टूबर को खेले जाने वाले मुकाबले में कीवी टीम को जीत हासिल हो। ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया को 2 अंकों का नुकसान होगा और उसके बाद भारत से मुकाबला हारते ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, इस तरह से भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी।
तीसरा समीकरण

ऑस्ट्रेलिया अपने अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड को अच्छे अंतर से हरा दे, ताकि उनका नेट रन रेट खराब हो सके। यदि अंत तक भारत अपने सभी मुकाबले जीत जाता है और उसका नेट रन रेट कीवी टीम से बेहतर रहता है, तो वह आसानी से सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी। इसीलिए, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला भारत के लिए बेहद ही अहम होने वाला है।
चौथा समीकरण
पाकिस्तान टीम बड़ा अपसेट करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दे, तो भी भारतीय टीम सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी। हालाँकि, ऐसा होना बेहद मुश्किल है, लेकिन दुबई की पिच पर कुछ भी संभव हो सकता है। लेकिन ऐसी स्थिति में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में हारना होगा या कम अंतर से जीतना होगा।
पांचवां समीकरण

यदि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में न्यूजीलैंड को बेहद कम अंतर से हार का सामना करना पड़ता है, तो श्रीलंका या पाकिस्तान में से कोई एक टीम न्यूजीलैंड को ठीक-ठाक अंतर से हरा दे, तो भी भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएगी।
यहाँ देखें: महिला टी20 विश्व कप 2024 अंक तालिका अपडेट
अंततः कुल मिलाजुलाकर यह कहा जा सकता है कि, यदि भारतीय महिला टीम को महिला टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो उसे अपने दोनों मुकाबले अच्छे अंतर से जीतने बेहद ही जरूरी हैं और साथ ही साथ उन्हें अपना नेट रन रेट कम से कम दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से बेहतर बनाना होगा। ऐसी स्थिति में वह बड़े ही आराम से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को नीचे धकेलकर दूसरे स्थान पर पहुँच जाएगी और सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लेगी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








