Friday, February 20

IML 2025: इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के फाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। इस फाइनल मैच में भारत की तरफ से अंबाती रायडू ने 74 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। जिसके चलते हुए सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है।

sachin tendulkar
sachin tendulkar

इस फाइनल मैच में इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। इस अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 148 रन ही बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 17 गेंद शेष रहते हुए इस लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो अंबाती रायुडू रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए केवल 50 गेंदों में 74 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली।

लेंडल सिमंस ने बनाए थे 57 रन :-

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के लिए उनके सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 45 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उनके एक और विस्फोटक बल्लेबाज लेंडल सिमंस ने भी अपनी टीम के लिए 57 रनों का योगदान दिया।

sachin tendulkar
sachin tendulkar

उनके अलावा वेस्टइंडीज के अन्य बल्लेबाज ब्रायन लारा और विलियम्स पर्किन्स भी केवल 6-6 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि भारत के लिए पहले गेंदबाजी करते हुए शहबाज नदीम और विनय कुमार ने काफी शानदार गेंदबाजी की। इस फाइनल मैच में उनके गेंदबाज शहबाज नदीम ने 4 ओवर में केवल 12 रन देकर 2 विकेट लिए। जबकि विनय कुमार ने 3 विकेट हासिल किए।

अंबाती रायुडू ने खेली 74 रनों की पारी :-

वेस्टइंडीज मास्टर्स के द्वारा दिए गए 149 रनों का पीछा करने आई इंडिया मास्टर्स की टीम के लिए इस अहम मैच में अंबाती रायुडू और सचिन तेंदुलकर ओपनिंग करने के लिए उतरे। इस मैच में इन दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की।

Ambati Rayudu
Ambati Rayudu

इसके बाद भारतीय दिग्गज सचिन 25 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद एक और भारतीय बल्लेबाज गुरकीरत सिंह मान भी केवल 14 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरे छोर पर रायुडू टिके रहे और उन्होंने 50 गेंद में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद भारत के लिए स्टुअर्ट बिन्नी ने भी 9 गेंद में 16 रनों का योगदान देते हुए अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version