Saturday, June 20

Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इसके अलावा भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच टेस्ट क्रिकेट हमेशा ही रोमांच से भरपूर रहता है। क्यूंकि इन मैचों में भारतीय बल्लेबाजों ने कई यादगार पारियां खेलकर इतिहास भी रचा है। वहीं इस दौरान उन्होंने कभी अपनी टीम को मुश्किल परिस्थितियों में संभाला तो कभी गेंदबाजों पर हावी होकर कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। आइए इस आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. वीरेंद्र सहवाग : 319 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इन दोनों टीमों के बीच खेले गए टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़ा है। वहीं साल 2008 में चेन्नई के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ 319 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

Virender Sehwag
Virender Sehwag

इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने केवल 304 गेंदों का सामना किया था। उनकी इस पारी में हमें 42 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे। तब उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 104.93 की रही थी। उस समय यह मैच ड्रा पाए समाप्त हुआ था।

2. विराट कोहली : 254* रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। लेकिन इस समय वह इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने पुणे के मैदान पर खेलते हुए नाबाद 254 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Virat Kohli
Virat Kohli

वहीं इस मैच में वह टीम के कप्तान भी थे। तभी तो कप्तान के रूप में उन्होंने 336 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनकी इस पारी में 33 चौके और 2 छक्के भी आए थे। इसके चलते हुए तब भारतीय टीम इस मैच को पारी और 137 रनों से जीती थी।

3. मयंक अग्रवाल : 215 रन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का नाम आता है। साल 2019 में ही उन्होंने भी विशाखापट्टनम के मैदान पर खेलते हुए अफ्रीका की टीम के खिलाफ ही 215 रन की शानदार पारी खेली थी।

Mayank Agarwal
image source vis getty images

वहीं उनकी यह पारी तब 371 गेंदों पर आई थी। उनकी इस शानदार पारी में तब 23 चौके और 6 छक्के भी आए थे। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 57.95 की रही थी। इसके चलते हुए इस मैच को भारतीय टीम ने 203 रनों से जीता था।

4. रोहित शर्मा : 212 रन :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। लेकिन इस समय वह भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। साल 2019 में ही उन्होंने भी रांची के मैदान पर खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ 212 रन की शानदार पारी खेली थी।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस मैच में उनकी यह पारी 255 गेंदों पर आई थी। इस मैच में उनके बल्ले से 28 चौके और 6 छक्के भी आए थे। जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 83.13 की थी। इसके अलावा इस मैच को भारतीय क्रिकेट टीम ने पारी और 202 रनों से जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version