Saturday, June 20

Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इसके अलावा भारत और दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच टेस्ट मैचों में हमेशा गेंदबाजों का दमखम देखने को मिला है। इस दौरान कई भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने इन रोमांचक मुकाबलों में अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख भी बदला है। तब अपनी स्विंग से किसी गेंदबाज ने कहर बरपाया है तो किसी ने स्पिन से बल्लेबाजों को मात दी है। आइए इस आगामी सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैचों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. लांस क्लूजनर :-

इस सूची में पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी लांस क्लूजनर का नाम आता है। क्यूंकि साल 1996 में उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में घातक गेंदबाजी की थी। वहीं इस मैच में भारतीय टीम चौथी पारी पारी में 467 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी।

Lance Klusener
Lance Klusener

लेकिन तब क्लूजनर ने 21.3 ओवर में 64 रन देकर 8 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 4 मेडन ओवर भी किए थे। इसके चलते हुए तब पूरी भारतीय टीम केवल 137 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद इस मैच को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 329 रन से जीत लिया था।

2. डेल स्टेन :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का नाम आता है। साल 2010 में उन्होंने नागपूर के मैदान पर भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में भारतीय टीम की पहली पारी में उन्होंने 16.4 ओवर गेंदबाजी की थी।

Dale Steyn
Dale Steyn

इस दौरान उन्होंने 6 मेडन ओवर के साथ 51 रन देकर कुल 7 विकेट लिए थे। इस मैच में भारतीय टीम की पहली पारी 233 रनों पर समाप्त हुई थी। इसके चलते हुए इस मैच को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम पारी और 6 रन से जीती थी।

3. शार्दुल ठाकुर :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का नाम आता है। साल 2022 में खेलते हुए उन्होंने जोहान्सबर्ग के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इस मैच में उन्होंने कुल 17.5 ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर भी डाले थे।

Shardul Thakur
Shardul Thakur

वहीं इस मैच भारतीय टीम की पहली पारी केवल 202 रनों पर ही समाप्त हुई थी। इसके बाद शार्दुल की खतरनाक गेंदबाजी के चलते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम की पहली पारी भी केवल 229 रन पर ही समाप्त हो गई थी। लेकिन अंत में भारतीय टीम इस मैच को 7 विकेट से हार गई थी।

4. रविचंद्रन अश्विन :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। लेकिन इस समय वह इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। साल 2015 में उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उस समय यह मैच नागपुर में खेला गया था। इस मैच में उन्होंने कुल 29.5 ओवर गेंदबाजी की थी।

Ravichandran Ashwin
Ravichandran Ashwin

इस मैच में ही उन्होंने 7 मेडन ओवर के साथ 66 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद अंत में 310 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम केवल 185 रन ही बना पाई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम को इस मैच में 124 रनों से हार मिली थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version