Tuesday, March 10

Google News Sports Digest Hindi

Indian Bowler: आगामी 22 जनवरी से भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है। इसमें भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे। जबकि इंग्लैंड टीम की कमान जोस बटलर के हाथों में होगी।

suryakumar yadav and abhishek sharma
image source via getty images

इस आगामी टी20 सीरीज में गेंदबाजों (Indian Bowler) की भूमिका काफी अहम होने वाली है। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज (Indian Bowler) मोहम्मद शमी भी काफी दिनों के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले उन भारतीय गेंदबाजों (Indian Bowler) के बारे में जानते हैं। जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।

Indian Bowler युजवेंद्र चहल :-

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पहले स्थान पर भारतीय स्टार स्पिन गेंदबाज (Indian Bowler) युजवेंद्र चहल हैं। इस समय वह टीम से बाहर चल रहे हैं। अभी तक उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ कुल 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

Top 10 Indian Players Who Have Played Most T20 Matches
image source via getty images

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 11 पारियों में 21.12 की औसत से 16 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/25 का रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2017 में खेला था। वहीं आखिरी बार वह साल 2022 में खेलते दिखे थे।

हार्दिक पांड्या :-

इस मामले में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के स्टार ऑल राउंडर (Indian Bowler) हार्दिक पांड्या का नाम आता है। इस स्टार खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2017 में खेला था। इस टीम के खिलाफ अभी तक उन्होंने कुल 15 मुकाबले खेले हैं।

Hardik Pandya: 50 ओवर फॉर्मेट में हुई हार्दिक पांड्या की वापसी, इस टूर्नामेंट में मचाएंगे तबाही
image source via getty images

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 14 पारियों में 25.42 की औसत से 14 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.09 की रही है। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/33 का रहा है। इस सीरीज में वह भारतीय टीम का हिस्सा हैं। तभी तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहना चाहिए।

जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार :-

इस मामले में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से (Indian Bowler) जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। इन दोनों ही भारतीय तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 9-9 विकेट लिए हैं। तभी तो तेज गेंदबाज बुमराह ने 5 पारियों में 9.11 की औसत से 9 विकेट लिए हैं।

IND vs AUS, T20 WORLD CUP 2024: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड फिर बन रहे थे विलेन, बुमराह ने यूं निकाली हेकड़ी
image source via getty images

इस दौरान उनकी इकॉनमी केवल 5.34 की रही है। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/14 का रहा है। इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने 10 मैच की 10 पारियों में 25.44 की औसत के साथ 9 विकेट लिए हैं। इस बीच उनकी इकॉनमी 6.80 की रही है। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है।

हरभजन सिंह, कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर :-

इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से (Indian Bowler) हरभजन सिंह, कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर का नाम आता है। इन तीनों ही भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ 8-8 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए हरभजन ने 3 पारियों में 9.62 की औसत से कुल 8 विकेट लिए हैं।

Kuldeep Yadav
image source via getty images

इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/12 का रहा था। जबकि कुलदीप ने 3 मैच में खेलते हुए कुल 8 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/24 का रहा था। इसके अलावा शार्दुल ने 5 मैच में 21 की औसत से 8 विकेट लिए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/42 का था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version