IND vs ENG: शुभमन गिल की अगुवाई में यंग भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर काफी प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए उन्होंने एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। जबकि पहले और तीसरे मैच में भी भारतीय टीम जीत के काफी करीब पहुंची थी। लेकिन अंत में अपनी कुछ गलतियों के कारण वह हार गई। जिसके चलते हुए उनको इंग्लिश टीम ने शिकस्त दे दी। इसके अलावा अगर भारतीय टीम को इस श्रृंखला में बने रहना है तो उन्हें अगले मैच में इन गलतियों पर काम करना होगा।
टॉप ऑर्डर को चलना जरुरी :-
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल रहा था। जबकि पहले दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुरी तरह फ्लॉप रहे। इस मैच की पहली पारी में उन्होंने जहां 13 रन बनाए थे, तो दूसरी पारी में वह शून्य पर आउट हो गए थे।

वहीं साईं सुदर्शन की जगह टीम में आए करुण नायर का बल्ला भी कुछ खास नहीं कर पाया था। इसके चलते हुए दो टेस्ट मैच की 4 पारियों में उनके बल्ले से 31, 26, 40 व 14 रनों की पारी निकली है। वहीं अब ऐसे में ऊपरी क्रम में केवल केएल राहुल निरंतर रूप से रन बना रहे हैं। लेकिन इस चौथे मैच में भारतीय टीम को अपनी इस कमी को सुधारना होगा।
फील्डिंग में सुधार की जरूरत :-
इंग्लैंड के इस दौरे पर भारतीय टीम की फील्डिंग काफी साधारण रही है। वहीं टेस्ट मैच में स्लिप कैचिंग की भूमिका काफी अहम होती है। लेकिन भारतीय टीम इस विभाग में कमजोर साबित हुई है। क्यूंकि तीसरे टेस्ट के दौरान पहली पारी में केएल राहुल ने पहली स्लिप में जेमी स्मिथ का आसान सा कैच छोड़ दिया था।

इसके बाद इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 51 रन ठोक दिए थे। जिसके चलते हुए इंग्लैंड की टीम एक अच्छे स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही थी। इसके बाद अब अगर भारतीय टीम को यह चौथा है तो सभी खिलाड़ियों को अच्छी फील्डिंग करनी होगी।
गेंदबाजी में हो रही है भारी चूक :-
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजों को इंग्लैंड टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने काफी ज्यादा परेशान किया है। क्यूंकि तीसरे टेस्ट मैच में पहली पारी के दौरान भारतीय टीम इंग्लैंड के ऊपरी क्रम को तहस नहस करने में कामयाब रही थी।

लेकिन बाद में जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम का खेल बिगाड़ दिया था। तभी तो अब इस चौथे मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के टेल एंडर के खिलाफ बेहतर रणनीति के साथ उतरने की जरूरत है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







