Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट में भारतीय टीम (Indian Cricket Team) सिर्फ 46 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं इससे पहले इस टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की वजह से नहीं हो पाया था।

इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम के गेंदबाजों ने काफी घातक गेंदबाजी की। जिसके चलते हुए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) अपनी धरती पर खेलते हुए सबसे छोटा स्कोर 46 रन ही बना पाई। तभी तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का यह तीसरा सबसे छोटा स्कोर भी है। चलिए जानते है टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम के सबसे छोटे स्कोर पर एक नजर डाल लेते हैं।
36 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2020 :-
साल 2020 में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। तब उस दौरे पर एडिलेड में डे नाइट टेस्ट मैच खेला गया था। तब इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में केवल 36 रनों पर ही आल आउट हो गई थी। इस दूसरी पारी में कोई भी भारतीय बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया था।

वहीं भारतीय टीम की इस दूसरी पारी में केवल मयंक अग्रवाल ने ही सबसे ज्यादा 9 रन बनाए थे। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट जोश हेजलवुड ने लिए थे। उन्होंने उस समय 5 विकेट लिए थे। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 53 रनों से पिछड़ रही थी। लेकिन तब भी उन्होंने भारतीय टीम (Indian Cricket Team) से इस मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया था।
42 बनाम इंग्लैंड, 1974 :-
साल 1974 में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इंग्लैंड के दौरे पर थी। तब इस लॉर्ड्स टेस्ट मैच में खेलते हुए भारतीय टीम (Indian Cricket Team) को दूसरे टेस्ट में फॉओऑन खेलने के लिए कहा गया था। तब इसके बाद भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 42 रनों पर ही आल आउट हो गई थी।

तब इस मुकाबले में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 629 रन बनाए थे। वहीं भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अपनी दोनों परियों में खेलते हुए केवल 302 और 42 रन के स्कोर ही बनाए थे। वहीं इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को पारी और 285 रनों से जीत मिली थी। वहीं इस मुकाबले की दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन 18 एकनाथ सोलकर ने ही बनाए थे।
Indian Cricket Team 46 बनाम न्यूजीलैंड, 2024 :-
इस समय न्यूजीलैंड की टीम भारतीय दौरे पर आई हुई है। इन दोनों टीमों के बीच यह पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम (Indian Cricket Team) केवल 46 रनों पर ही आल आउट हो गई। तभी तो न्यूजीलैंड के खिलाफ 46 रन भारतीय टीम का तीसरा सबसे छोटा स्कोर भी है। वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर 20 रन ऋषभ पंत ने बनाया है।

इसके अलावा इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन अपना खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाज मैट हेनरी ने 5 विकेट और विलियम ओ’रूर्के ने 4 विकेट लिए। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा केवल 2 रन के रूप में टीम को पहला झटका लगा था। इसके बाद फिर नियमित अंतराल पर भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के विकेट गिरते चले गए थे।
58 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1958 :-
साल 1958 में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। तब उस समय भारतीय टीम ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में केवल 58 रन पर ही आल आउट हो गई थी। तब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी पहली पारी में खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाए थे।

वहीं इसके अलावा भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 58 और 98 रन के स्कोर बनाए थे। तब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मुकाबले को एक पारी और 226 रन से जीत कर अपने नाम कर लिया था। तब इस टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाज लाला अमरनाथ 22 रन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। क्यूंकि तब भारतीय टीम सिर्फ 58 रन पर ही आल आउट हो गई थी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








