Wednesday, February 11

भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है और खिलाड़ियों को यहाँ पर भगवान का दर्जा दिया जाता है। वहीं आईपीएल को इस खेल के त्योहार की तरह मनाया जाता है। यह टूर्नामेंट टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को अपना जलवा दिखाने का तो मौका देता ही है, साथ ही कई नए चेहरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी देता है।

दुनिया भर के बड़े सुपरस्टार खिलाड़ी भी इस लीग में अपना जलवा बिखेरते हुए नज़र आते हैं और यही कारण है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग है। आईपीएल को खास बनाने का काम भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी है, क्योंकि इसके अलावा वे कहीं खेलते हुए नहीं दिखते हैं। हालाँकि अब ऐसा नहीं है और अब वे इस फ्रैंचाइज़ी लीग में खेलते हुए दिख सकते हैं।

लंका प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं भारतीय खिलाड़ी

Indian Players To Feature In Lanka Premier League 2025-26 Season
Indian Players To Feature In Lanka Premier League 2025-26 Season

हालाँकि अब आईपीएल के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी लंका प्रीमियर लीग में खेलते हुए नज़र आएंगे। यह पहली बार होगा जब भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका की इस क्रिकेट लीग में दिखेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1 दिसंबर 2025 से होने वाली है।

Also Read: PKL 2025 Match 67 Preview: जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम दबंग दिल्ली KC हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग सेवन और मैच डिटेल्स

लंका प्रीमियर लीग की ओर से प्रेस रिलीज़ जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि “पहली बार इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी भी खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। इस लीग में भाग लेने वाले इंडियन प्लेयर्स के नाम भी जल्द ही जारी किए जाएँगे।” एलपीएल की इस घोषणा के साथ ही, कई भारतीय खिलाड़ियों के लीग में शामिल होने की संभावना है।

लंका प्रीमियर लीग का फॉर्मेट

लंका प्रीमियर लीग में पाँच फ्रैंचाइज़ी भाग लेती हैं। प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मैच खेलती है। पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में रहने वाली टीमें आगे क्वालीफायर राउंड के लिए क्वालीफाई करती हैं, जबकि एक टीम बाहर हो जाती है।

पॉइंट्स टेबल में टॉप दो टीमों के बीच क्वालीफायर 1 खेला जाएगा। इस मैच का विजेता सीधे फाइनल में पहुँच जाएगा, जबकि नंबर 3 और 4 के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। जो भी टीम यह मैच हारेगी, वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी और क्वालीफायर 1 की विजेता टीम से भिड़ेगी। जीतने वाली टीम लंका प्रीमियर लीग का खिताब जीतेगी।

पांचवें खिताब पर जाफना की नज़रें

इस लीग की सबसे सफल टीम जाफना किंग्स है। लंका प्रीमियर लीग के अब तक 5 सीज़न खेले जा चुके हैं, जिनमें से 4 बार जाफना की टीम ने ट्रॉफी उठाई है।

पिछली बार भी उन्होंने गॉल मॅरवेलस को फाइनल में हराकर खिताब जीता था, जिसकी कप्तानी श्रीलंका के कप्तान चरिथ असालंका करते हैं। भारतीय खिलाड़ियों के जुड़ने से यह लीग और भी ज़्यादा रोमांचक होगी और साथ ही इसकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version