IND va AUS: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को दूसरे वनडे मैच में 102 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। इसके चलते हुए अब भारतीय महिला टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली है। इस मैच में पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 292 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 190 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी।
वहीं इस मैच में भारतीय टीम के लिए स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार शतक लगाया था। इसके बाद अपने रनों का बचाव करते हुए भारत की गेंदबाज क्रांति गौड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे। जबकि उनके अलावा भी स्टार स्पिन गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने भी 2 विकेट हासिल किए थे।
ऑस्ट्रेलिया टीम को मिली वनडे में सबसे बड़ी हार :-

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की 102 रनों से हार अभी तक की वनडे क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी हार बन गई है। क्यूंकि इससे पहले इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रलिया की महिला टीम को वनडे में 92 रनों से हराया था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम को यह हार साल 1973 में मिली थी। लेकिन अब भारत ने इंग्लैंड टीम का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना लिया है।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी रही फ्लॉप :-
इस मैच में भारतीय टीम द्वारा मिले 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत भी काफी खराब रही थी। क्यूंकि इस टीम की स्टार बल्लेबाज एलिसा हीली और जॉर्जिया वॉल जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गई।

इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई एलिसे पैरी और एनाबेल सदरलैंड ने पारी को संभालने की कोशिश की थी। लेकिन ये दोनों भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। इस मैच में एलिसे पैरी ने 44 रन बनाए। जबकि अन्य बल्लेबाज एनाबेल सदरलैंड ने 45 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद के बल्लेबाज अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके।
भारत के लिए स्मृति मंधाना ने जड़ा शतक :-
इसके अलावा भारतीय टीम के लिए उनकी स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार शतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने 91 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेलीं थी। इस पारी में उनके बल्ले से 14 चौके और 4 छक्के भी आए थे।

इसके अलावा वनडे फॉर्मेट में यह उनका 12 वां शतक था। उनके अलावा भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने 40 रन बनाए थे। इसके अलावा ऋचा घोष ने 29 और स्नेह राणा ने 24 रनों का योगदान दिया था। इसके चलते हुए भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में 292 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







