Monday, February 2

Team India: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। अभी हाल में में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गया थी। इसके तीसरे मैच में स्मृति मंधाना ने कुल 63 गेंदों में 125 रन बनाए थे। उनकी इस पारी में हमें 17 चौके और पांच छक्के भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उन्होंने यह पारी भारत के 413 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आई थी।

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने वनडे मैच में सिर्फ 50 गेंदों में शतक लगाकर भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

इसके चलते हुए उन्होंने अब दिग्गज भारतीय पुरुष बल्लेबाज विराट कोहली का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। क्यूंकि विराट ने साल 2013 में 52 गेंदों में शतक लगाया था। वहीं इस मैच में मंधाना ने कुल 63 गेंदों में 125 रन बनाए। इस पारी में हमें उनके बल्ले से 17 चौके और पांच छक्के भी देखने को मिले थे। इसके अलावा उनकी यह पारी भारत के 413 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी आई है। लेकिन अंत में इस मैच में भारतीय टीम को हार का समना करना पड़ा है।

1. स्मृति मंधाना – 50 गेंद :-

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 20 सितंबर 2025, दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाकर नया इतिहास रचा है। यह किसी भी भारतीय (महिला/पुरुष) खिलाड़ी का वनडे में सबसे तेज शतक है।

2. विराट कोहली – 52 गेंद :-

Virat Kohli
Virat Kohli

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 16 अक्तूबर 2013, जयपुर में एमएस धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक जड़ा था। इसके अलावा यह लंबे समय तक भारत के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रहा है।

3. वीरेंद्र सहवाग – 60 गेंद :-

Virender Sehwag
Virender Sehwag

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 11 मार्च 2009, हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 गेंदों में शतक जड़ते हुए भारत को बड़ी जीत दिलाई थी।

4. विराट कोहली – 61 गेंद :-

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने 30 अक्टूबर 2013, नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और तूफानी शतक लगाया था। इस बार उन्होंने 61 गेंदों में शतक पूरा किया।

5. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 62 गेंद :-

Mohammad Azharuddin
Mohammad Azharuddin

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी 17 दिसंबर 1988, बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 गेंदों में शतक ठोककर भारत को यादगार जीत दिलाई थी।

6. केएल राहुल – 62 गेंद :-

Team India: स्मृति मंधाना से लेकर विराट कोहली तक, 10 सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
KL Rahul

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने 12 नवंबर 2023, बेंगलुरु में वनडे वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ 62 गेंदों में शानदार शतक बनाया था।

7. रोहित शर्मा – 63 गेंद :-

Most ducks for India in T20Is
Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 11 अक्तूबर 2023, दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 63 गेंदों में शतक पूरा किया और भारत को आसान जीत दिलाई।

8. युवराज सिंह – 64 गेंद :-

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

पूर्व भारतीय स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 14 नवंबर 2008, राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ 64 गेंदों में शतक ठोककर विपक्षी गेंदबाजों को ध्वस्त कर दिया था।

9. केदार जाधव – 65 गेंद :-

Kedar Jadhav
Kedar Jadhav

भारतीय बल्लेबाज केदार जाधव ने भी 15 जनवरी 2017, पुणे में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ 65 गेंदों में शतक लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

10. सुरेश रैना – 66 गेंद :-

Suresh Raina
Suresh Raina

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने 25 जून 2008, कराची में हांगकांग की टीम के खिलाफ खलते हुए 66 गेंदों में शतक जड़ा था और भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version