Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक तूफानी पारी खेली थी। क्यूंकि इस मैच की अपनी पारी की पहली ही गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का लगा दिया था। इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को विस्फोटक शुरुआत भी दिलाई। इसके चलते हुए अब वह एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए है। आइए अब एशिया कप 2025 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. अभिषेक शर्मा :-
इस मैच में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 74 रनों की एक ताबड़तोड़ पारी खेली थी और अपनी टीम को एक मजबूत शुरुआत भी दिलाई थी। अपनी इस पारी के चलते हुए वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

क्यूंकि इन्होने अभी तक इस टूर्नामेंट में 4 मुकाबलों में खेलते हुए 208.43 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 173 रन भी बना लिए हैं। उनकी इस पारी में हमें 17 चौके और 12 छक्के भी देखने को मिले हैं।
2. पुथुम निसंका :-

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पुथुम निसंका का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक 4 मैचों में खेलते हुए 148.98 की स्ट्राइक रेट और 36.50 की बल्लेबाजी औसत के साथ 146 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से हमें 16 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले हैं।
3. साहिबजादा फरहान :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर साहिबजादा फरहान का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी सुपर-4 में भारत के खिलाफ 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने भी अभी तक 4 मैचों में खेलते हुए 33 की बल्लेबाजी औसत और 101.54 की स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के भी आए हैं।
4. ताहिद ह्रिदॉय :-

इस सूची में चौथे पायदान पर बांग्लादेश टीम के स्टार बल्लेबाज ताहिद ह्रिदॉय का नाम आता है। उन्होंने भी अभी तक 4 मुकाबलों में खेलते हुए 124.51 की स्ट्राइक रेट और 42.33 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 127 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के भी आए हैं।
5. कुसल मेंडिस :-

इस लिस्ट में 5वें नंबर पर श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस का नाम आता है। क्यूंकि अभी तक एशिया कप 2025 में उन्होंने 4 मुकाबलों में खेलते हुए 125.77 की स्ट्राइक रेट और 40.67 की बल्लेबाजी औसत के साथ 122 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और 3 छक्के भी आए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







