Tuesday, February 3

भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (INDW vs NZW 1st ODI) अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) अचानक से पहले वनडे से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह पर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) टीम की कमान संभाल रही हैं।

INDW Vs NZW: Why Captain Harmanpreet Kaur Out Of The Playing XI In The First ODI
Smriti Mandhana and Sophie Devine (INDW vs NZW 1st ODI)

गौरतलब हो कि, हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने हाल ही में बीते टी20 वर्ल्ड कप 2024 में काफी खराब प्रदर्शन किया था, जिसके चलते उन्हें ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद, हरमनप्रीत को कप्तानी से हटाने की लगातार मांग हो रही थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनके साथ ही आगे बढ़ने का फैसला लिया।

हरमनप्रीत को न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया, लेकिन वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह अहमदाबाद में खेले जा रहे पहले वनडे मैच से बाहर हो गईं। यहाँ हम उनके बाहर होने के कारण पर नजर डालने जा रहे हैं।

INDW vs NZW: पहले वनडे में प्लेइंग XI से क्यों बाहर हुईं कप्तान हरमनप्रीत कौर?

INDW Vs NZW: Why Captain Harmanpreet Kaur Out Of The Playing XI In The First ODI
Harmanpreet Kaur

बीसीसीआई ने टॉस से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर की अनुपस्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन जब मंधाना टॉस करने के लिए बाहर आईं, तो उसके तुरंत बाद बोर्ड ने अपने महिला टीम के आधिकारिक X अकाउंट (BCCI Women) से ट्वीट करते हुए नियमित कप्तान की स्थिति के बारे में जानकारी दी।

बीसीसीआई वीमेन ने Harmanpreet Kaur के लिए लिखा:

नोट – सुश्री हरमनप्रीत कौर को चोट लगी है और उन्हें पहले वनडे के लिए आराम दिया गया है। उनकी अनुपस्थिति में स्मृति मंधाना टीम की कप्तानी करेंगी।

बता दें कि, हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अनुपस्थिति में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब शुरूआत की है। उन्होंने मात्र 15.1 ओवरों में खेल में ही 91 के स्कोर पर 4 विकेट गँवा दिए थे। इस दौरान, कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गई थीं।

उनके अलावा, सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर, यास्तिका भाटिया 43 गेंदों पर 37 रन और दयालन हेमलता ने 9 गेंदों पर 3 बनाकर आउट हो गईं। खबर लिखे जाने तक, भारतीय महिला टीम ने 23 ओवरों में विकेट खोकर रन बना लिए हैं। इस दौरान जेमिमाह रोड्रिग्ज 24 गेंदों पर 23 रन बनाकर और तेजल हसाब्निस 33 गेंदों पर 24 रन बनाकर क्रीज पर टिकी हुई हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version