INDW Vs SAW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच चेन्नई के एम चिदंबरम में खेला गया। भारतीय महिला टीम ने इस टेस्ट को 10 विकेट से अपने नाम किया। इससे पहले हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने मेहमान टीम को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।
INDW Vs SAW : साउथ अफ्रीका और भारत मैच पर एक नजर
INDW Vs SAW: भारतीय महिला टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच चेन्नई के एम चिदंबरम में खेला गया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 10 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमन प्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 603/6 रनों पर पारी घोषित कर दिया। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने 197 गेंदों का सामना करते हुए 205 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमे 23 चौके और 8 छक्के शामिल रहें।

उनके अलावा स्मृति मांधाना ने 149 रनों की पारी खेली। इसके जबाब में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 266 रन ही बना सकी। उसके बाद भारत ने साउथ अफीका को फालोऑन दिया। उसके बाद फालोऑन खेलने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 373 रनों पर ही ढेर हो गई। ऐसे में भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए मात्र 37 रनों का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने बिना विकेट खोये हासिल कर लिया।
INDW Vs SAW : गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों शानदार

टीम इंडिया की इस जीत की स्क्रिप्ट उनके बल्लेबाज और गेंदबाजों ने मिलकर लिखी पहली पारी में शेफाली वर्मा ने महज 197 गेंदों में 205 रन बनाए और स्मृति मंधना के बल्ले से भी 149 रन निकले। इसके बाद दूसरी पारी में स्नेह राणा की फिरकी ने साउथ अफ्रीका को झकझोर कर रख दिया। स्नेह राणा ने 77 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए।
इन तीन खिलाड़ियों के अलावा जेमिमाह रोड्रिज (66), कप्तान हरमन प्रीत कौर 69 और ऋचा घोष ने 86 रनों की पारियां खेलकर भारत की इस जीत में अहम योगदान दिया।
INDW Vs SAW : टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन

INDW Vs SAW: बात चाहे भारतीय महिला टीम की हो चाहे भारतीय पुरुष टीम की दोनों ने ही मौजूदा वक्त में भारत का नाम रोशन किया है। एक तरफ भारतीय पुरुष टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी तो वहीँ दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम ने भी साउथ अफ्रीका को हराकर एक मैचों की टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया।
पिछले नौ महीनों में इस टीम ने 3 टेस्ट मैच खेले हैं और उसने तीनों में ही जीत दर्ज की हैं। अब ये टीम हर बड़ी टीम को टक्कर ही नही दे रही बल्कि हरा भी रही है। साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। वैसे इस टीम को टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में भी 3-0 से मात दी थी अब देखना ये है कि ये टीम टी20 सीरीज और एशिया कप में कैसा प्रदर्शन करती है।
यह भी पढ़ें:- Virat Kohli Memorable Innings T20 World Cup: विराट कोहली द्वारा T20 वर्ल्ड कप में खेलीं गई 5 यादगार पारियां

