Wednesday, July 16

IPL 2024 : IPL 2024 में लगातार मिल रही हार के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को अपनी टीम के साथ जोड़ लिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को अपनी टीम में शामिल किया गया है.

दिल्ली कैपिटल ने अपने सोशल मिडिया हैंडल X पर यह जानकारी पोस्ट कर शेयर की है। दिल्ली कैपिटल्स ने यह जानकारी दी है कि उसने इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के घातक तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को टीम के साथ जोड़ा है। लिजाद विलियम्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए ज्यादा मैच नहीं खेले है।

पर यह गेंदबाज काफी खरनाक बताया जाता है। साउथ अफ्रीका लीग में इस गेंदबाज का प्रदर्शन काफी अच्छा था। तभी टी दिल्ली कैपिटल्स ने इस घातक गेंदबाज को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। लिजाद विलियम्स ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के 17 इंटरनेशनल मुकाबले ही खेले हैं। और हम आपको यहाँ पर बताना चाहते है कि लिजाद विलियम्स IPL में पहली बार हिस्सा ले रहे हैं।

यहाँ पर हम आपको बताना चाहते है कि लिजाद विलियम्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अभी तक 2 टेस्ट, 4 वनडे और 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. लिजाद विलियम्स ने टेस्ट में 3 विकेट, वनडे में 5 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 16 विकेट लिए है। लिजाद विलियम्स भारत के खिलाफ भी मैच खेल चुके है। लिजाद विलियम्स ने अपना आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ दिसंबर 2023 को खेला था।

आईपीएल के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। लेकिन आईपीएल शुरू होने से पहले ही हैरी ब्रूक ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस मेगा टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। अब जब हैरी ब्रूक द्वारा नाम वापस ले लिया तो दिल्ली कैपिटल्स को उनकी काफी कमी खली है।

इसी को लेकर अब दिल्ली कैपिटल ने उनकी जगह को भरने का मन बना लिया है। इसी के चलते दिल्ली कैपिटल्स ने लिजाद विलियम्स को हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। उनके द्वारा हुई खली जगह को भर दिया है।लेकिन इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स ले लिए एक बड़ी और बुरी खबर सामने आ रही है।

खबर यह है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते 1 हफ्ते के लिए दिल्ली के लिए नहीं खेल पाएंगे। जो कि दिल्ली के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। क्यूंकि मिशेल मार्श एक काफी खतरनाक ऑलराउंडर है। जो की जरुरत पड़ने पर अपनी गेंद और बल्ले से विरोधी टीम का काम तमाम करने में सक्षम है।

इस सब को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने बताया है कि मिचेल मार्श की चोट हमारे लिए काफी चिंता की बात है. लेकिन हम अभी यह नहीं बता सकते है कि मिशेल मार्श कब तक ठीक होकर मैदान पर वापसी करेंगे। यह सब हमें टीम के फिजियो 1 हफ्ते के बाद रिपोर्ट में बताएँगे। तभी हमको पता चल पायेगा की मार्श हमारे लिए इस पुरे सीजन में खेल सकते है या नहीं। यह सब उनकी रिपोर्ट के आने के बाद ही हमको पता चल पायेगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसेcricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो  YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें। 

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version