Saturday, August 2

IPL 2024 : इस बार तो इस सीजन में आईपीएल 2024 में पहले से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम की हालत ख़राब चल रही है। लेकिन इसी बीच अब टीम को एक बड़ा झटका लगा है। अब दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोट के चलते हुए हुए अब बचे हुए पूरे आईपीएल के सीजन से ही बाहर हो गए है।

इसी चोट के चलते ही मिचेल मार्श दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ मैच नहीं खेल पाए है। क्यूंकि मिचेल मार्श पिछले सप्ताह चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे। अब यह भी साफ़ हो गया है कि ये ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ आल राउण्डर बचे हुए मैचों के लिए भारत वापस नहीं लौट पाएंगे।

इस बार ऑलराउंडर मिचेल मार्श आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। लेकिन अब मार्श चोट के चलते हुए बाकि के बचे हुए सीजन से बाहर हो गए है। एक मैच के दौरान मिचेल मार्श को हैमस्ट्रिंग की की प्रॉब्लम हुई थी , जिसके बाद मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे। क्यूँकि इसी जून में टी20 विश्व कप होना है। इसी के चलते हुए ही मिचेल मार्श को ऑस्ट्रेलिया की टीम की कप्तानी करनी है।

जिसके चलते ही दिल्ली कैपिटल्स के मनेजमेंट के साथ बात करके मार्श वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए है। मार्श ने दिल्ली के लिए अपना आखिरी मुकाबला कोलकाता के खिलाफ 3 अप्रैल को खेला था। इस मैच के बाद से ही मार्श दिल्ली की टीम से बाहर चल रहे है। इस मैच में मार्श ने 1 विकेट लिया था।

अगर अब तक के आईपीएल में मिचेल मार्श के प्रदर्शन की बात करे तो मार्श ने पंजाब के खिलाफ 20 रन , राजस्थान के खिलाफ 23 रन और चेन्नई के खिलाफ 18 रन बनाए थे. हम आपको यहाँ पर बता देना चाहते है कि अपकमिंग टी-20 वर्ल्ड कप में मिचेल मार्श ही ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। तभी तो क्रिकेट ऑस्ट्रलिया मार्श की फिटनेस को लेकर कोई भी कोताही बरतने के लिए तैयार नहीं है।

अब तक के इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की हालत काफी ख़राब चल रही है। क्यूंकि दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 8 मैचों में से केवल 3 मुकाबले ही जीते है। जबकि दिल्ली को 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह से दिल्ली पॉइंट टेबल में 6 अंको के साथ 8 वें पायदान पर मौजूद है। अब दिल्ली लगातार 4 मुकाबले हार चुकी है। अब बात ये है कि यदि दिल्ली की टीम ने जल्दी ही वापसी नहीं की तो उनका प्ले ऑफ में पहुंचना काफी कठिन हो जायेगा।

ये भी पढ़ें: अंडरटेकर ने किया रियाद सीजन कप में ट्रॉफी का उद्घाटन, वीडियो हो रहा है वायरल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version