IPL 2024: अब आईपीएल 2024 अपने अंतिम पड़ाव पर है। अब आईपीएल 2024 के असभ्य लीग मुकाबले खत्म होने वाले है। अब तक आईपीएल 2024 में दो टीमें प्लेऑफ के लिए तय हो चुकी है। इस आईपीएल 2024 में पहले ही राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्ले ऑफ के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अब अबकी के बचे दो स्थानों के लिए बाकि की टीमों के बीच जंग जारी है।
इसके लिए अब इस जंग में प्रमुख दावेदार के रूप में अभी चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें हैं। लेकिन इन टीमों के अलावा भी दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के पास भी अभी आगे जाने का मौका है। लेकिन इन टीमों का नेट रन रेट अच्छा नहीं है। जिससे इन टीमों के आगे जाने का मौका काफी ही कम लग रहा है।
अभी केवल कोलकाता ही एकमात्र टीम है जिनका पहले 2 स्थान के लिए चयन हुआ है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद भी इस बार आईपीएल में प्ले ऑफ में जगह पक्की करने के लिए राजस्थान रॉयल्स को अब कड़ी टक्कर दे रही है। क्यूंकि कल हुए मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स की टीम को 5 विकेट से हरा दिया है। इस सब से अब भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्ले ऑफ में पहुँचने की काफी उम्मीद बची हुई है। आइये अब आपको इसके लिए समझाते है पूरा समीकरण।
सनराइजर्स हैदराबाद के पास आईपीएल 2024 के प्ले ऑफ में जाने के लिए काफी अच्छा मौका बचा हुआ है। क्यूंकि अभी हैदराबाद को अपने बाकि बचे हुए 2 लीग मैच खेलने है। अगर हैदराबाद की टीम अपने बाकि के बचे हुए 2 मैच जीत जाती है तो वह आईपीएल 2024 के प्ले ऑफ में अपने आप ही पहुँच जाएगी। लेकिन अगर हैदराबाद की टीम अपने बचे हुए 2 मैच में से एक हार भी जाती है तो भी प्ले ऑफ में पहुँच सकती है। ऐसे में उसको अपने नेट रन रेट के भरोसे रहना होगा।
हैदराबाद को चेन्नई और बेंगलुरु से अपना नेट रन रेट रखना होगा। एक समीकरण यह भी है कि यदि चेन्नई अपने मैच में बेंगलुरु को हरा दे और हैदराबाद अपने दोनों गेम हार भी जाये तो हैदराबाद को अंतिम 4 थे स्थान पर आने के लिए लखनऊ और दिल्ली से अपनी नेट रन रेट को अच्छा रखना होगा। वहीं चेन्नई के पास अभी प्ले ऑफ में क्वालिफाई करने का बहुत ही शानदार मौका है। क्यूंकि चेन्नई के अभी 13 मैचों में कुल 14 अंक है। और चेन्नई का नेट रन रेट भी अभी +0.528 का है।
अपने लास्ट लीग मैच में यदि चेन्नई खेलते हुए बेंगलुरु को हरा देती है तो वह प्ले ऑफ में आसानी से पहुँच जाएगी। लेकिन अगर चेन्नई अपने लीग मैच में बेंगलुरु से हार भी जाती है तो भी उसके पास आगे बढ़ने का मौका होगा। फिर चेन्नई को बाकि की टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। अब हमें उम्मीद यही है की इस लीग मैच में चेन्नई खेले हुए बेंगलुरु को हरा दे। लेकिन यदि लखनऊ अपना आखिरी लीग मैच जीत जाती है तो उसके भी 14 अंक हो जायेंगे। तब भी अच्छी नेट रन रेट के चलते हीभी चेन्नई प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
अब अंत में आकर लगातार पांच मैचों में बेंगलुरु की टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। बेंगलुरु की टीम ने अपने पहले 7 मुकाबलों में से केवल एक मैच ही जीता था। लेकिन अब जाकर बेंगलुरु अपनी असली फॉर्म में आई है। और अब लगातार पांच मैचों में जीत हांसिल करके प्ले ऑफ की दावेदार बनी हुई है। अब केवल बेंगलुरु को करना ये है कि उसे 14 अंक हांसिल करने के लिए अपने लास्ट के लीग मैच में चेन्नई को हराना होगा।
फिर बेंगलुरु को जीत हांसिल करने बाद ये देखना होगा कि बेंगलुरु का नेट रन रेट प्ले ऑफ में चौथे स्थान पर पहुँचने के लिए बाकि की टीमों से अच्छा होना चाहिए। इसके लिए बेंगलुरु की टीम को काफी हद तक हैदराबाद की टीम पर भी निर्भर रहना होगा। इसके लिए बेंगलुरु बस यही चाहेगी कि हैदराबाद की टीम अपने बाकि के बचे हुए दोनों ही लीग मैच ही हार जाये।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट इतिहास के वो रिकॉर्ड्स जिनके बारे में कम लोगों को पता है

