IPL 2024 LSG vs DC: आज आईपीएल 2024 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। हम ाओको बता दे कि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने 4 मुकाबलों में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है।
और आईपीएल की पॉइंट टेबल में लखनऊ तीसरे स्थान पर काबिज है। वहीं बात करे दिल्ली कैपिटल्स की तो दिल्ली ने अभी तक 5 मुकाबले खेले है। और इन 5 मुकाबलों में से क्वील 1 मुकाबला ही जीता है। और दिल्ली आईपीएल की अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।
इस आईपीएल हिस्ट्री में अभी तक लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में अभी तक 3 मुकाबले खेले गए है। और इन तीनों मुकाबलों को लखनऊ की टीम ने ही जीता है। दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 195 रन का उच्चतम स्कोर बनाया है। जबकि अब बात करे दिल्ली कैपिटल्स की तो लखनऊ के खिलाफ अभी तक दिल्ली की टीम ने 189 रन का उच्चतम स्कोर ही बना पाई है।
लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आखिरी बार 2023 में भिड़ी थी। तब लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दिल्ली कैपिटल को 50 रन से मैच हराया था। इस मैच के हीरो रहे थे मार्क वुड। तब इस मैच के लिए मार्क वुड को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला था। मार्क वुड ने इस मैच में अपने 4 ओवर में केवल 14 रन देकर 5 विकेट हांसिल किये थे।
वहीँ बात आकर हम लखनऊ की पिच की तो यह पिच गेंदबाजों के लिए काफी अच्छी होती है। इस पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। यहाँ पर कभी – कभी इस पिच से बल्लेबाजों को भी मदद मिल जाती है। लेकिन ज्यादातर यहाँ पर गेंदबाजों का ही बोलबाला रहता है।
वैसे इस मैदान पर काफी कम टी20 मुकाबले हुए है। इस मैदान की पिच पर अभी तक तेज गेंदबाजों ने 65 विकेट लिए है और 47 विकेट स्पिनरों के खाते में आये है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 155 रन है। इस मैदान पर क्झेले गए लास्ट मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स के यश ठाकुर ने अपने स्पेल में 30 रन देकर 5 विकेट हांसिल किये थे। इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस पर 33 रनों से जीत दर्ज की थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जायंट्स भावित प्लेइंग 11 :- क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग 11 :- डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।
ये भी पढ़ें: सूर्य कुमार यादव ने ठोका तूफानी अर्धशतक, मुंबई ने बेंगलुरु को 7 विकेट से दी मात







