IPL 2024 PBKS Vs MI: आज आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस मोहाली में एक दूसरे के आमने सामने होंगी। इस वक़्त आईपीएल 2024 रोमंच की पूरी रफ़्तार पकड़ चुका है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही आज 18 अप्रैल को मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी।
पंजाब किंग्स इस समय अपने 6 मैचों में से 2 मैच जीतकर अंक तालिका में अभी 8 वें पायदान पर मौजूद है। वहीं अब मुंबई इंडियंस की बात करे तो मुंबई इंडियंस ने इस समय 6 मैच खेले है। मुंबई ने इन 6 मैचों में से 2 मैच जीते है और 9 वें स्थान पर मौजूद है।
अब दोनों टीमों के रन रेट की बात करे तो पंजाब किंग्स इस वक़्त मुंबई इंडियंस से आगे है। पंजाब का इस वक़्त -0.218 और मुंबई इंडियंस का -0.234 एनआरआर है। अब तक पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने एक – दूसरे के खिलाफ कुल 31 मुकाबले खेले है। इन 31 मुकाबलों में से पंजाब किंग्स ने कुल 15 और मुंबई इंडियंस ने कुल 16 मुकाबले अपने नाम किये है।
इसी तरह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब किंग्स का उच्चतम स्कोर 230 रन रहा है। जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का उच्चतम स्कोर 223 रन रहा है। इस आईपीएल 2024 के ग्रुप स्टेज में ये दोनों टीमें एक बार ही एक – दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। जबकि और टीमें एक – दूसरे के खिलाफ दो बार खेलेंगी।
अब बात करते है मोहाली में आज महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम की पिच के बारे में तो इस स्टेडियम की पिच काफी तेज है। यहाँ पर फ़ास्ट बॉलर को भी काफी उछाल मिलता है। जिसके चलते तेज गेंदबाज यहाँ अपनी बॉल से काफी फायदा उठाते है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी परेशानी होती है।
जब भी कोई फ़ास्ट बॉलर बॉल डालने आता है तो तब बल्लेबाज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्यूंकि नई गेंद से यहाँ पर फ़ास्ट बॉलर को काफी उछाल मिलता है ,जिससे बल्लेबाज को उसको खेलने में काफी दिक्कत आती है। और ाबल्लेबाज उस बॉल को सही से टाइम नहीं कर पता है। जिसके चलते टॉस जितने वाला कप्तान पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का विकल्प चुनता है।
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 :-
पंजाब किंग्ससंभावित प्लेइंग 11 :- जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायदे, प्रभसिमरन सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11 :- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मोहम्मद नबी, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह।
ये भी पढ़ें: Triple H: बायोग्राफी, आयु, रिकॉर्ड, लंबाई, उपलब्धियां, परिवार और कैरियर

