MI vs PBKS, IPL 2024: गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। मुंबई को इस मैच को जीतना बहुत ही जरुरी था। इस जीत के साथ ही मुंबई अंक तालिका में 7 वें स्थान पर पहुँच गयी है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से इस जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे। सूर्य कुमार यादव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 78 रनों की पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव के अलावा मुंबई के लिए केवल रोहित शर्मा और तिलक वर्मा ही 30 रन का स्कोर पार कर पाए थे। मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी आज काफी ख़राब रही। लेकिन झुझते हर खेलते हुए भी मुंबई ने पंजाब के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करने आये आशुतोष शर्मा ने एक साहस भरी पारी खेली। उन्होंने केवल 28 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली।
जब तक आशुतोष क्रीज पर खेल रहे थे तब तक तो लग रहा था कि पंजाब इस मैच को मुंबई से आसानी से जीत लेगी। परन्तु जैसे ही आशुतोष आउट हो गए तो पंजाब की टीम तास के पत्तो की तरह बिखर गयी। मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कॉर्ट्जी ने 3-3 विकेट लिए। अब इस मैच में आसुतोष शर्मा की पारी की बात करे तो उनकी यह पारी जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी पर भी भारी रही।
लेकिन फिर भी कैसे भी करके मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 9 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की 78 रन की पारी से 192 रन बनाये। लेकिन पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 183 रन पर ही आल आउट हो गयी और इस मैच को 9 रन से हार गयी। अब इस जीत के साथ ही मुमबई की टीम अंक तालिका में 7 वें पायदान पर पहुँच गयी है। जबकि पंजाब की टीम 7 मैचों में 5 वीं हार के साथ 9 वें स्थान पर खिसक गया है।
पंजाब ने अपने 4 विकेट केवल 14 रनों पर ही गवा दिए थे। उसके बाद क्रीज पर आये शशांक सिंह ने केवल 25 गेंद पर ही 41 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली। और अंत में आशुतोष शर्मा ने भी केवल 28 गेंद पर 61 रनों की एक बेहतरीन पारी खेल डाली। और पंजाब को जीत की दहलीज पर लेकर खड़ा कर दिया। इस पारी में आशुतोष ने 7 छक्के और 2 चौके लगाए। आशुतोष ने हरप्रीत बरार के साथ मिल कर 32 गेंद में 57 रनों की साझेदारी की। शशांक ने भी पंजाब के लिए कई अहम साझेदारियां की जिससे पंजाब के लिए जीत का मंच तैयार हो पाया।
मुंबई की जीत में अहम योगदान जसप्रीत बुमराह का भी रहा , जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। जसप्रीत बुमराह ने पंजाब के 3 अहम विकेट लिए थे। उनके अलावा गेराल्ड कोएत्जी ने भी पंजाब के 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा आकाश मधवाल, कप्तान हार्दिक पंड्या और श्रेयस गोपाल ने भी पंजाब का 1 – 1 विकेट लिया। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 78 रन की एक बेहतरीन पारी खेली।
इस 78 रन की पारी में सूर्य कुमार यादव ने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। अपना 250 वां आईपीएल मैच खेल रहे रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 81 रन और तिलक वर्मा के साथ 49 रन की अहम साझेदारियां की। रोहित शर्मा ने अपनी 25 गेंद की इस पारी में 2 चौके हुए 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाये। जबकि तिलक वर्मा ने 18 गेंद पर नाबाद 34 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने इस पारी में 2 चौके और 2 ही छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें: श्रीलंका महिला टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम को हराकर रचा इतिहास