इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच इस सीजन का 57वां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच दोनों टीमों के जीतना जरूरी होगा। आज के मुकाबले को जीतकर दोनों टीमों की इच्छा 2 अंक बढ़ाने व प्वाइंट्स टेबल में खुद को मजबूत बनाने पर होगी।
पिच रिपोर्ट
हैदराबाद की पिच का इतिहास बताता है कि यहां बल्लेबाजी करना आसान है। इस साल भी राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रही। इस मैदान पर बल्लेबाज जमकर चौके छक्के लगाते हैं। इसके पीछे का कारण इस मैदान का छोटा होना है। बता दें आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 277 रन इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया है। ऐसे में आज के मैच में भी जमकर रन बरसने की उम्मीद है।
सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एश्टन टर्नर, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसीन खान, यश ठाकुर।
ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे पर राजीव शुक्ला ने कही ये बड़ी बात

