IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटंस को उनके हेड कोच आशीष नेहरा अब पूरी तरह से छोड़ने के लिए तैयार है। इस बार आईपीएल के सूत्रों से यह खबर आ रही है कि गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने पहले तो अपने सबसे सफल कप्तान हार्दिक पंड्या को छोड़ दिया था। अब इसके बाद ही यह फ्रेंचाइजी अपने हेड कोच आशीष नेहरा को भी खो सकती है।

Ashish Nehra
image source : X

IPL 2025 एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इस बार इस फ्रेंचाइजी से न केवल उनके हेड कोच आशीष नेहरा ही साथ छोड़ने वाले है बल्कि इस फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी भी आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ सकते है।

IPL 2025 गैरी कर्स्टन भी नहीं आएंगे नजर :-

IPL 2025 एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि इस बार इस फ्रेंचाइजी के हेड कोच आशीष नेहरा और क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी अलग होने वाले है। इसके अलावा इस फ्रेंचाइजी के बल्लेबाजी कोच गैरी कर्स्टन ने भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट में पाकिस्तान टीम के साथ कोचिंग की भूमिका संभाल ली है।

Gary Kirsten
image source : X

IPL 2025 अब इसके बाद फिलहाल इस फ्रेंचाइजी के साथ बल्लेबाजी कोच गैरी कर्स्टन का जुड़ाव पूरी तरह से समाप्त हो गया है। वहीं अब एक अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हेड़ा कोच आशीष नेहरा की जगह अब यह फ्रेंचाइजी एक भारतीय क्रिकेट दिग्गज को अपनी टीम में लाने पर विचार कर रही है।

IPL 2025 युवराज सिंह को मिल सकती हैं जिम्मेदारी :-

yuvraj singh
image source : X

IPL 2025 यह भारतीय दिग्गज कोई और नहीं बल्कि युवराज सिंह है। अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है तो यह एक बहुत ही बड़ी खबर होने वाली है। क्यूंकि इससे पहले युवराज सिंह ने पूर्णकालिक कोचिंग की भूमिका नहीं निभाई है। इससे पहले युवराज ने केवल अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को मेंटर किया है। वहीं यह आईपीएल खिलाड़ी के रूप में उनका पहला पूर्ण कोचिंग कार्यकाल होगा।

IPL 2025 आशीष नेहरा ने किया था शानदार काम :-

Ashish Nehra and hardik paandya
image source : X

IPL 2025 गुजरात टाइटंस के लिए उनके हेड कोच आशीष नेहरा ने बहुत ही अच्छा काम किया था। क्यूंकि उनकी कोचिंग में ही गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही कार्यकाल में साल 2022 में खिताब जीता था। वहीं उनकी कोचिंग में यह फ्रेंचाइजी इसके अगले साल ही खिताब जीतने के करीब भी पहुंची थी। इस बार के आईपीएल के फाइनल में उनकी टीम आखिरी गेंद पर सीएसके से मुकाबला हार गई थी।

ये भी पढ़ें: ओलंपिक में पहली बार महिलाओं ने कब लिया था भाग? जानें कौन थी पहली भारतीय एथलिट

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version