Thursday, February 12

Olympics History: दुनिया में ओलंपिक्स की शुरुआत साल 1896 में हुई थी। उस समय केवल 14 देशों ने इन ओलंपिक खेलों में भाग लिया था। यहां पर एक सबसे बड़ी चौकाने वाली बात यह है कि उस समय में महिलाएं इन ओलंपिक खेलों में भाग नहीं लिया करती थी। अब हम केवल इसी विषय पर बात करने वाले है कि आखिर महिला एथलीटों ने पहली बार ओलंपिक्स में भाग कब लिया था?

Helen de Pourtalès
image source : X

Olympics History महिला एथलीटों ने साल 1900 में हुए ओलंपिक खेलों में पहली बार भाग लिया था। उस समय इन ओलम्पिक खेलों की मेजबानी पेरिस ने की थी। उस समय साल 1900 में हुए ओलंपिक खेलों में कुल 26 देशों के 997 एथलीटों ने भाग लिया था। वहीं इन 997 एथलीटों में 22 महिला एथलीट भी शामिल थी। उस समय इन महिला एथलीटों ने कुल पांच खेलों में हिस्सा लिया था। ये पांच खेल थे टेनिस, सेलिंग, इक्वेस्ट्रियन, क्रोक्वेट और गोल्फ।

Olympics History ओलंपिक्स में सबसे पहला पदक जीतने वाली महिला :-

Charlotte Cooper
image source : X

Olympics History ओलंपिक खेलों में सबसे पहला पदक जीतने वाली महिला एथलीट स्विट्जरलैंड की हेलन डी पोर्टालेस थी। उस समय उन्होंने सेलिंग की टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा ब्रिटेन की शार्लेट कूपर किसी सिंगल्स स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट बनी थी। उस समय उन्होंने टेनिस की स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। उस समय साल 1900 में हुए पेरिस ओलंपिक्स में भाग लेने वाले एथलीटों में महिलाओं का प्रतिशत महज 2.2 रहा था।

Olympics History भारत की सबसे पहली महिला ओलंपिक एथलीट :-

Olympics History भारत की सबसे पहली महिला ओलंपिक एथलीट का नाम निलिमा घोष था। उन्होंने साल 1935 में हुए ओलंपिक खेलों में केवल 17 साल की उम्र में 100 मीटर स्प्रिंट और 80 मीटर बाधा दौड़ में भाग लिया था। लेकिन वो पहले ही राउंड में इस कम्पटीशन से बाहर हो गई थी।

Karnam Malleswari
image source : X

Olympics History इसके बाद भारत की कर्णम मल्लेश्वरी ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली महिला एथलीट बनी थी। उन्होंने साल 2000 में सिडनी में हुए ओलंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। उस समय साल 2016 के रियो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले एथलीटों में महिलाओं का प्रतिशत 45 का था।

ये भी पढ़ें: टॉप 5 खिलाड़ी जो बुंडेसलीगा 2024-25 में बायर्न म्यूनिख में हो सकते हैं शामिल

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version