Wednesday, February 11

कज़ाख़स्तान की शूटर सोफिया शुल्झेंको ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोज़िशन (3p) प्रतियोगिता में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, टूर्नामेंट के सातवें दिन भारत ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में दो और गोल्ड मेडल अपने नाम कर इस प्रतियोगिता में बढ़त बना ली है।

सोफिया ने 35 शॉट के फ़ाइनल में 358.2 पॉइंट्स हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया और भारत की आकृति दहिया पर चार अंकों की बढ़त बनाई, जिसके कारण उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, आकृति की सीनियर और वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेडल विजेता अंजुम मौदगिल ने 340.4 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। सोफिया के बेहतरीन प्रदर्शन ने चार रिकॉर्ड ध्वस्त किए। वर्ल्ड और वर्ल्ड जूनियर रिकॉर्ड के साथ-साथ एशियन और एशियन जूनियर रिकॉर्ड भी अब उनके नाम दर्ज हो चुके है।

जूनियर महिला 3पी फ़ाइनल में भारत की प्राची गायकवाड़ ने 353.3 पॉइंट्स जुटाकर गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की। कज़ाख़स्तान की 14 वर्षीय टॉमिरिस अमानोवा ने 351.4 पॉइंट्स के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि भारत की अनुष्का ठाकुर ने 34वें शॉट के बाद 341.1 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

प्राची, अनुष्का और हेज़ल की टीम ने टीम प्रतियोगिता में भी शानदार खेल दिखाते हुए 1748 के कुल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जो कज़ाख़स्तान की टीम से सात पॉइंट्स अधिक था। वहीं, सीनियर महिला 3p टीम प्रतियोगिता में कज़ाख़स्तान ने 1760 के संयुक्त स्कोर के साथ भारत को चार अंकों से मात देकर गोल्ड मेडल जीता।

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप लाइव कहाँ और कैसे देखें

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप के सभी फ़ाइनल मुकाबलों का लाइव प्रसारण FANCODE डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर किया जा रहा है।

एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप में जीते गए मेडल्स के बारे में

पेरिस ओलंपियन और पिछले साल ब्यूनस आयर्स वर्ल्ड कप की कांस्य मेडल विजेता एरिना मालिनोव्स्काया ने महिला 3p क्वालिफिकेशन में 588 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। भारत की अंजुम मौदगिल 587 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, स्वर्ण मेडल विजेता सोफिया शुल्झेंको 587 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि आशी चौकसे 586 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं। आकृति दहिया ने 583 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया।

फ़ाइनल में नी-लिंग राउंड के बाद तीनों भारतीय निशानेबाज़ शीर्ष स्थानों पर मौजूद थीं और आकृति दहिया बढ़त बनाए हुए थीं। लेकिन प्रोन पोज़िशन में दमदार प्रदर्शन के साथ सोफिया दूसरे स्थान पर पहुँच गईं। इसके बाद स्टैंडिंग पोज़िशन की दोनों पाँच-शॉट सीरीज़ में 50 से ज़्यादा पॉइंट्स जुटाने वाली वह एकमात्र शूटर खिलाड़ी रहीं, जिससे उन्होंने बढ़त बनाकर अपना गोल्ड मेडल पक्का किया।

दिन के अन्य मुकाबलों में भारत के आदर्श सिंह ने पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फ़ायर पिस्टल स्पर्धा के पहले प्रिसिजन राउंड के बाद 291/300 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पर कब्ज़ा किया। वहीं, फेवरेट शूटर अनीश भानवाला ने 287 अंक जुटाए और फ़ाइनल की दौड़ में बने हुए हैं, जबकि नीरज कुमार ने 277 अंक बनाए और उन्हें 11 फ़रवरी को होने वाले दूसरे रैपिड फ़ायर राउंड में बेहतर खेल दिखाना होगा।

इसके साथ ही भारत के मेडल टेबल में अब 39 गोल्ड, 15 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हो चुके हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version