Asian Championship: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं हैं। वहीं इस बार भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने एशियाई चैंपियनशिप में खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन फिर भी वह 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं हैं।
स्वर्ण पदक से चूंकि मनु भाकर :-
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और भारत की स्टार महिला निशानेबाज मनु भाकर एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं हैं। इसके चलते हुए उनको 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक से ही संतोष करना। इस फाइनल मैच में स्वर्ण पदक विजेता एनगुयेन थुय ट्रेंग और मनु दोनों ने एक समान 35 का स्कोर किया था। लेकिन इसके बाद इस मैच के विजेता का फैसला शूटऑफ के जरिए हुआ था। तब इसमें वियतनाम की निशानेबाज ने बाजी मार ली।

इस फाइनल मैच में मनु भाकर के अलावा भारत की एक अन्य निशानेबाज ईशा सिंह को भी कांस्य पदक मिला है। इस फाइनल मैच में पूर्व एशियाई एयर पिस्टल चैंपियन ट्रेंग, मनु, ईशा और ओलंपियन रिदम सांगवान सभी स्वर्ण के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दे रही थी। इस फाइनल में ईशा ने पहली सीरीज में परफेक्ट पांच अंक से शुरुआत की थी। जबकि मनु और ट्रेंग ने चार-चार अंक के निशाने लगाए थे। इसके चलते हुए हर सीरीज के बाद पदक की दौड़ में खिलाड़ियों की स्थिति। इसके बाद छठी सीरीज में परफेक्ट पांच के साथ वियतनाम की खिलाड़ी ने दो अंक की बढ़त बना ली थी।

इसके बाद मनु और ईशा ने ट्रेंग की खराब सातवीं सीरीज का फायदा उठाया था। इसमें वह केवल एक निशाना लगा पाईं थी। इसके चलते इनके बीच का अंतर काफी कम हो गया था। वहीं आठवीं सीरीज के अंत में 30 के स्कोर के साथ आगे चल रही ईशा नौवीं सीरीज में अपने सभी शॉट चूक गईं थी। इसके बाद उनको केवल कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है। जबकि अंतिम सीरीज में मनु ने तीन निशाने लगाए थे। इसके अलावा इस सीरीज में ट्रेंग दो की निशाने लगा पाईं थी। इसके चलते हुए दोनों का कुल स्कोर 35 हो गया और मुकाबला शूट ऑफ में चला गया था।
भारतीय तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक :-
इसके अलावा ईशा, मनु और रिदम की भारतीय तिकड़ी ने कुल 1,751 अंक के साथ टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया है। जबकि चीनी ताइपे को 1,735 अंक के साथ रजत मिला है। इसके अलावा वियतनाम को 1,729 अंक के साथ कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है।

इसके अलावा जूनियर 25 मीटर पिस्टल फाइनल में नाम्या कपूर ने रोमांचक शूट ऑफ में स्वर्ण पदक जीता है। इसके चलते हुए विश्व चैंपियनशिप पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी ने इस बार इंडोनेशिया की रिहादतुल अस्यिफा को पछाड़ दिया है। उनके अलावा इस बार अंजलि भागवत ने कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा जूनियर भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में टीम स्वर्ण पदक भी जीता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







