Thursday, March 19

Women Asia Cup: एशिया कप 2024 के अपने अंतिम लीग मुकाबले में भारत ने नेपाल को 82 रनों से हारकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस मुकाबले भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर कुल 178 रन बनाए थे। वहीं इसके जवाब में नेपाल ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 96 रन ही बना पाई थी।

Shefali Verma
image source : X

Women Asia Cup भारत को इस मुकाबले को जीत दिलाने में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की अहम भूमिका रही है। इस मुकाबले में शेफाली वर्मा ने केवल 48 गेंदों में 81 रन की तूफानी पारी खेली थी। उनकी इस पारी के चलते ही भारतीय टीम इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीत पाई थी। उनके इस प्रदर्शन के लिए ही प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। वही इसी के साथ ही विमेन टी 20 एशिया कप में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का यह तीसरा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड था।

Women Asia Cup इस भारतीय के नाम सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड :-

Women Asia Cup विमेन एशिया कप टी 20 में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने का रिकॉर्ड भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के नाम पर दर्ज है। पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने टी 20 एशिया कप में सबसे ज्यादा 5 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। वहीं टी 20 एशिया कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की निदा डार आती है।

Mithali Raj
image source : X

Women Asia Cup पाकिस्तान की निदा डार ने अभी तक 4 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। वहीं अब इस मामले में तीसरे नंबर पर भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा आ गई है। इसके अलावा इस मामले में चौथे नंबर पर पाकिस्तान की गुल फिरोजा आती है जिन्होंने 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। इसके बाद इस मामले में पांचवें नंबर पर थाईलैंड की वोंगापका लिंगप्रासर्ट आती है , जिन्होंने अभी तक 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है।

Women Asia Cup मिताली राज के करियर पर नजर :-

Women Asia Cup मिताली राज ने 8 जून 2022 को अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। तभी तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज ने भारत के लिए 89 टी 20 मैच खेले हैं। मिताली राज ने इन 89 टी 20 मुकाबलों की 84 पारियों में 21 बार नाबाद रहते हुए कुल 2364 रन बनाए है।

Mithali Raj
image source : X

Women Asia Cup मिताली राज का इस बीच सर्वाधिक स्कोर नाबाद रहते हुए 97 रन है। इसके अलावा मिताली राज ने इस टी 20 फॉर्मेट में भारत के लिए 17 अर्धशतक भी लगाए है। वहीं इसके अलावा मिताली राज ने खेले 12 टेस्ट मैचों में 1 शतक लगाते हुए कुल 699 रन बनाए है। इसके अलावा मिताली ने भारत के लिए 232 वनडे मुकाबलों में 7 शतक और 64 अर्धशतक लगाते हुए 7805 रन बनाए है। इसी बीच मिताली का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 125 रन रहा था।

ये भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस से अलग हो सकते है आशीष नेहरा, यह दिग्गज बन सकता है टीम का अगला कोच

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version