Friday, February 13

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सीजन से पहले मेगा ऑक्शन साल के अंत में होने वाला है। इस बार भी मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों के पास अपने कुछ खिलाड़ियो को रिटेन करने का अधिकार होगा। लेकिन इस बार फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिटेन करेगी इसका फैसला बीसीसीआई और आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजियों की बैठक में तय किया जाने वाला है।

IPL 2025 इस बार सभी 10 फ्रेंचाइजी केवल उन ही खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी जो युवा खिलाड़ी है और जिनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। ताकि वो आगे चल कर अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सके। तो चलिए जानते है उन 5 बड़े खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें शायद ही उनकी टीम आईपीएल 2025 के लिए रिटेन करे।

IPL 2025 डेविड वॉर्नर :-

David Warner

IPL 2025 इस समय डेविड वॉर्नर 37 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। तभी तो पिछले दो आईपीएल के सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने इन दी सीजन में रन तो बनाए थे लेकिन जिस विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए वॉर्नर जाने जाते हैं वैसा प्रदर्शन उनका नहीं रहा है। इन दो सीजन में वार्नर रनों के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स शायद ही अगले सीजन के लिए वार्नर को रिटेन करे। डेविड वार्नर ने आईपीएल 2024 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 8 मैचों में 21 की औसत से 168 रन बनाए थे।

IPL 2025 शिखर धवन :-

Shikhar Dhawan

IPL 2025 इस समय शिखर धवन 39 साल के हो चुके है। तो अब अगले सीजन के लिए पंजाब किंग्स की टीम उनको रिटेन करेगी इसकी संभावना बेहद कम है। तभी तो पिछले सीजन में भी कप्तान रहने के बावजूद उनको सभी मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिला था। इस समय धवन चोट से भी जूझ रहे है। तभी तो पंजाब की टीम उनकी जगह पर किसी युवा खिलाड़ी की तलाश करेगी। शिखर धवन ने आईपीएल 2024 में पंजाब के लिए सिर्फ 5 मैच खेले और 152 रन बनाए थे।

IPL 2025 उमेश यादव :-

Umesh Yadav

IPL 2025 इस समय तेज गेंदबाज उमेश यादव भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे है। आईपीएल 2024 के सीजन के लिए उमेश यादव को नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 5 करोड़ 80 लाख में खरीदा था। इस समय वह भी 36 साल के हो चुके है। आईपीएल 2024 में उन्होंने खेलते हुए 7 मैच में 8 विकेट लिए थे। इस दौरान उनकी इकॉनमी 10 की रही थी। अब ऐसे में गुजरात की टीम शायद ही यादव को अगले सीजन के लिए रिटेन करे।

IPL 2025 अमित मिश्रा :-

Amit Mishra

IPL 2025 इस समय अमित मिश्रा 41 साल के हो चुके है। आईपीएल में अमित मिश्रा एलएसजी के साथ जुड़े हुए हैं। हालांकि इस टीम के लिए उनका प्रदर्शन पिछले 3 साल में काफी अच्छा रहा है। लेकिन इस बार उनकी बाधा केवल उम्र बन सकती है। तभी तो इस बार उनके रिटेन होने की उम्मीद काफी कम है। अब एलएसजी उनकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को लेने की सोचेगी। साल 2024 के सीजन में अमित मिश्रा को सिर्फ एक मुकाबला खेलने का मौका मिला था।

IPL 2025 आर अश्विन :-

R Ashwin

IPL 2025 इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर आर अश्विन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा है। इस समय आर अश्विन 37 साल के हो चुके है। तभी तो मेगा नीलामी से पहले ही राजस्थान रॉयल्स उनको रिलीज कर सकती है। क्यूंकि पिछले सीजन में वो कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। तभी तो इस दिग्गज स्पिनर ने सीएसके अकादमी भी ज्वाइन कर ली है। इसलिए अभी से ही संभावना ये भी है कि वे अगले सीजन की नीलामी में हिस्सा ही न लें। अश्विन ने पिछले सीजन में 15 मैच में 9 विकेट लिए थे।

ये भी पढ़ें: एटकिंसन और वोक्स ने बर्मिंघम में ढाया कहर, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 282 रनों पर समेटा

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version