Friday, February 27

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) की शुरुआत से पहले ही अब इसके ऑक्शन को लेकर बड़ी चर्चाएं हो रही है। इस बार मेगा निलामी से पहले कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है। तभी तो ये खिलाड़ी इस बार ऑक्शन में करोड़ों की राशि पा सकते हैं। इस बार इस लिस्ट में कई विदेशी खिलाड़ी भी है जो कि आईपीएल में तहलका मचा रहे हैं।

Mega Auction IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी पर लगा सकती हैं करोड़ों की बोली, आईपीएल डेब्यू था कमाल का प्रदर्शन 
Mega Auction IPL 2025 / GETTY IMAGE

आइए जानते है इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) में वह कौन से विदेशी खिलाड़ी है जिन पर करोड़ों रुपयों की बोली लग सकती है। इस बार सभी टीमों को इस नीलामी से पहले ही सभी टीमों को अपने रिलीज और रिटेन करने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी होगी। तभी तो आईपीएल के नियम के अनुसार मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों को सिर्फ 4 ही खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होती है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 में इन मैच विनर खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी, पिछले सीजन से थे बाहर
image source : X

लेकिन इस बार यह खबर भी आ रही है कि रिटेन करने वाली खिलाड़ियों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। इस बार यह भी कहा जा रहा है कि रिटेन करने वाली खिलाड़ियों की संख्या 6 से ज्यादा नहीं होगी। तभी तो इस वजह से कई खिलाड़ियों को मजबूरी में उनकी टीमें रिलीज भी कर सकती है।

IPL 2025 फिल सॉल्ट :-

Phil Salt
image source : X

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए फिल सॉल्ट ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद भी इस बार उनकी टीम को मजबूरी में उन्हें रिलीज करना पड़ सकता है। तभी तो इस बार सॉल्ट एक बार फिर से आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिखाई दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो इस बार उन पर मेगा ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है।

IPL 2025 ट्रेविस हेड :-

Travis Head
image source : X

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस बार के सीजन में अपने बल्ले से काफी सुर्खियां बटौरी थी। इस बार के सीजन में खेलते हुए उन्होंने अपनी टीम के लिए कई बार मैच वीनिंग पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन के बाद भी उनको इस बार रिलीज करना पड़ सकता है। क्यूंकि इस बार यह टीम केवल एक ही विदेशी खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है। इस बार यह टीम केवल अपने कप्तान पेट कमिंस को ही रिटेन करेगी। तभी तो इस बार हेड ऑक्शन में नजर आ सकते है।

IPL 2025 जैक फ्रेजर मैक्गर्क :-

Jack Fraser McGurk
image source : X

आईपीएल 2024 में जेक फ्रेजर मैकगर्क दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते है। इस दौरान उन्होंने खेलते हुए 9 मैचों में 36.67 के औसत से 330 रन बनाए है। इन मैचों में खेलते हुए मैकगर्क के बल्ले से 4 अर्धशतकीय पारियां भी निकली है। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 234 रन का रहा है। इस बार अगर दिल्ली कैपिटल्स इस धाकड़ बल्लेबाज को रिटेन नहीं करती है तो इस बार होने वाले इस मेगा ऑक्शन में इनको मोटी रकम मिल सकती है।

IPL 2025 मिचेल स्टार्क :-

Mitchell Starc
image source : X

आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस बार वह आईपीएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने थे। लेकिन इसके बाद अब शायद ही कोलकाता की टीम उनको रिटेन करे। इसको लेकर अब उनका ऑक्शन में आना तय माना जा रहा है। अगर इस बार ऐसा होता है तो उनके ऊपर टीमें अपना खजाना खाली कर सकती है।

IPL 2025 ग्लेन फिलिप्स :-

Glenn Phillips
image source : X

आईपीएल 2024 में ग्लेन फिलिप्स सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा है। लेकिन उनको अभी तक भी एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है। इस खिलाड़ी को टी20 क्रिकेट में काफी खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। यह खतरनाक बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। इसके अलावा वह जरुरत पड़ने पर गेंदबाजी से भी टीम में अहम योगदान देते हैं। ग्लेन फिलिप्स एक राइट आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाज है। तभी तो इस बार अगर वह ऑक्शन का हिस्सा बनते हैं तो आरसीबी की टीम उनको मोटी रकम में अपने साथ जोड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: 5 बल्लेबाज जिन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग इतिहास में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version