Friday, February 27

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) का अब समापन हो चुका है। रविवार को इन पैरालंपिक के 17वें संस्करण की क्लोजिंग सेरेमनी हुई। इस बार की क्लोजिंग सेरेमनी काफी शानदार रही। इस बार के पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्यूंकि पिछले टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत ने कुल 19 मेडल अपने नाम किए थे।

Paris Paralympics 2024 closing ceremony
image source : X

जबकि इस बार के पेरिस पैरालंपिक 2024 (Paris Paralympics 2024) में भारत ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 29 मेडलों के साथ अपनी दावेदारी समाप्त की। इस बार इस समारोह की शुरुआत करते हुए, फ्रांसीसी गायिका सांता ने जॉनी हैलीडे के प्रतिष्ठित ट्रैक “विवरे पोर ले मेइलूर” की प्रस्तुति दी। इस बार इसमें पिछले तीन पैरालंपिक खेलों के कई वीडियो सीक्वेंस और तस्वीरें उनकी मधुर आवाज़ के साथ थीं।

Paris Paralympics 2024 फ्रांस के राष्ट्रगान से शुरूआत :-

इस बार स्टेड डी फ्रांस के आधिकारिक स्टैंड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स का परिचय कराया गया। इसके बाद फ्रांस का राष्ट्रगान, द मार्सिलेज़ की धुन पर फ्रांसीसी ध्वज फहराया गया। इसके अलावा फ्रांसीसी सेना के विभिन्न कोर द्वारा ध्वज फहराए जाने के साथ ही भीड़ ने राष्ट्रगान के साथ गाना गाया।

Paris Paralympics 2024 closing ceremony
image source : X

इसके बाद ही सभी देशों की परेड हुई। इस बार इस परेड में पैरालंपिक में भाग लेने वाले सभी देश शामिल हुए। रिपब्लिकन गार्ड के बैंड की धुनों के साथ सभी देश अल्फाबेटिकल ऑर्डर में परिसर में प्रवेश कर गए। इसके अलावा संगीतकारों ने कुछ चुनिंदा फ्रेंच और अंतर्राष्ट्रीय पॉप संगीत प्रस्तुत किए, जिससे परेड में उत्सव और आनंद का माहौल बन गया।

Paris Paralympics 2024 में भारतीय दल :-

इस बार इन पेरिस पैरालंपिक 2024 के समापन समारोह में भारत के लिए हरविंदर सिंह और प्रीति पाल ध्वजवाहक थे। पैरा-तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले हरविंदर सिंह और पैरा-एथलीटों में दो कांस्य पदक जीतने वाली प्रीति पाल ने इन खेलों में भारत की असाधारण सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस बार भारतीय दल ने इन पेरिस पैरालंपिक 2024 में कुल 29 पदक जीते है। जिनमें सात स्वर्ण, नौ रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं।

indian pairalampic player
image source : X

ये इस प्रतियोगिता के इतिहास में भारत द्वारा जीते गए सबसे अधिक पदक भी हैं। अपने इस ऐतिहासिक अभियान के साथ अब भारत ने टोक्यो 2020 पैरालंपिक में अपने पहले के सबसे सफल अभियान को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें उन्हें पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक सहित 19 पदक मिले थे।

Paris Paralympics 2024 पैरालंपिक परेड :-

इस बार पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्टांगुएट ने परेड के बाद भीड़ की भारी जय-जयकार के बीच मंच पर प्रवेश किया और उन्हें संबोधित किया। इसके अलावा पार्सन्स ने इस आयोजन की सफलता पर भाषण भी दिया। वहीं इस समारोह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति एथलीट परिषद के नए निर्वाचित सदस्यों की प्रस्तुति देखी गई।

Paris Paralympics 2024 closing ceremony
image source : X

जो अपने साथियों द्वारा चुने गए एथलीट प्रतिनिधियों का एक समूह है, जो आईपीसी के लिए पैरालंपिक एथलीट समुदाय की आवाज़ हैं। वहीं इसके बाद ही पेरिस 2024 स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनमें से 2,000 से अधिक ने स्टेडियम में सेंटर स्टेज संभाला और भीड़ से भारी जयकारे लगाए। फिर इसके बाद आठ डांसर्स ने जिनमें से कुछ विशेष रूप से विकलांग थे, ने डीजे कट किलर की धुनों पर अपने प्रदर्शन के साथ ब्रेकिंग की विविधता का जश्न मनाया।

Paris Paralympics 2024 यूएस को सौपा धव्ज :-

इसके बाद पैरालंपिक का गाना बजाया गया और फ्रांसीसी सेना के अधिकारियों द्वारा पैरालंपिक ध्वज को उतारा गया। इसके बाद ही पेरिस की मेयर, ऐनी हिडाल्गो और लॉस एंजिल्स की मेयर, करेन बास, एंड्रयू पार्सन्स और टोनी एस्टांगुएट के साथ मंच पर शामिल हुईं और ध्वज करेन को सौंप दिया गया। इसके बाद अगले पैरालंपिक के लिए यूएसए को सौंपे जाने और संक्रमण की प्रक्रिया अमेरिकी राष्ट्रगान और उनके राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के साथ जारी रही। अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री अली स्ट्रोकर ने राष्ट्रगान गाया।

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में चमक सकते हैं ये 5 विदेशी खिलाड़ी, सभी टीमें लगा सकती है इन पर करोड़ों रुपयों की बोली

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version