Tuesday, February 17

IPL 2025: Can Become a Trump Card For LSG, Indian Veteran is at the Forefront in the Race to Become a Mentor

IPL 2025: जहीर खान (Zaheer Khan) भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम है. पिछले 20 सालों में भारत की तरफ से खेलने वाले सबसे सफल गेंदबाज हैं। एलएसजी उन्हें इन दो बड़े कारणों से आईपीएल 2025 में अपनी टीम का मेंटर बना सकती है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले लखनऊ सुपर जएंट्स (LSG) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक LSG आईपीएल के अगले सीजन के लिए जहिर खान को अपने साथ जोड़ने पर विचार कर रही है। लखनऊ सुपर जाएंट्स जहिर खान को मेंटर के रूप में नियुक्त करना चाहती है।

दरअसल, आईपीएल 2024 से पहले गौतम गंभीर ने एलएसजी के मेंटर पद छोड़ कर केकेआर ज्वाइन कर लिया था। उस समय से LSG के मेंटर पद खाली है। टीम इसी पद पर जहीर खान को नियुक्त करना चाहती है। फिलहाल टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और लखनऊ टीम के बीच बातचीत शुरूआती दौर में हैं।

IPL में लगातार बढ़ती भारतीय कोचों की मांग 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भारतीय कोचों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी मुख्य वजह भारतीय कोचों की सफलता है। ये दबदबा गौतम गंभीर और आशीष नेहरा की बतौर मेंटर और कोच एंट्री के बाद बढ़ा है।

IPL 2025: LSG के लिए बन सकते हैं तुरुप का इक्का, मेंटर बनने की रेस में सबसे आगे भारतीय दिग्गज
IPL 2025

आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स ने खिताब जीता था, उस समय टीम के कोच आशीष नेहरा थे। नेहरा की कोचिंग में ही जीटी ने IPL 2023 का भी फ़ाइनल खेला। वहीं केकेआर की 2024 में खिताबी जीत में मेंटर गौतम गंभीर और कोच चंद्रकांत पंडित की बड़ी भूमिका रही। इसी वजह से अब फ्रेंचाइजी भारतीय कोचों को टारगेट कर रही है।

अगले सीजन से पहले जहीर खान (Zaheer Khan) के अलावा, राहुल द्रविड़ भी बतौर कोच एंट्री ले सकते हैं। आशीष नेहरा जीटी का साथ छोड़कर अन्य टीम ज्वाइन कर सकते हैं तो वहीं पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह भी बतौर कोच या मेंटर के पद पर ज्वाइन कर सकते हैं।      

IPL 2025: गौतम गंभीर के बाद खाली है पद 

IPL 2025: LSG के लिए बन सकते हैं तुरुप का इक्का, मेंटर बनने की रेस में सबसे आगे भारतीय दिग्गज
IPL 2025

लखनऊ सुपर जाएंट्स का कोचिंग स्टाप पहले सीजन से ही तगड़ा रहा है। साल 2022 में गौतम गंभीर मेंटर, एंडी प्लावर हेड कोच, मोर्ने मोर्केल गेंदबाजी कोच और जोंटी रोड्स फिल्डिंग कोच थे। साल 2024 में गंभीर और प्लावर ने टीम का साथ छोड़ दिया था।

गंभीर केकेआर के मेंटर बन गये थे तो वहीं प्लावर आरसीबी के हेड कोच बन गये थे। मोर्ने मोर्कल भी मौजूदा वक्त में भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बन गए हैं। अगर एलएसजी जहीर खान (Zaheer Khan) को बतौर मेंटर जोड़ने में कामयाब रहती है तो फिर उसे दो तगड़े फायदे होबे वाले हैं। 

IPL 2025: LSG को जहीर खान से बड़ी उम्मीदें 

IPL 2025: LSG के लिए बन सकते हैं तुरुप का इक्का, मेंटर बनने की रेस में सबसे आगे भारतीय दिग्गज
IPL 2025

एलएसजी का कोचिंग स्टॉप पहले सीजन से ही तगड़ा रहा है। जहीर खान (Zaheer Khan) भारतीय क्रिकेट टीम का एक बड़ा नाम है उनके जुड़ने से टीम की ब्रांडिंग बढ़ेगी वहीं वे टीम की गेंदबाजी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। मौजूदा हेड कोच जस्टिंग लैंगर की विशेषज्ञता सिर्फ बल्लेबाजी में है।

जहीर के जुड़ने से टीम की बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी मजबूत होगी। जहीर खान, आशीष नेहरा के साथ काफी अधिक समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। इसलिए एलएसजी उनसे आशीष नेहरा वाली उम्मीद करेगी। बता दें कि, इससे पहले जहिर खान मुंबई इंडियंस थिंक टैंक का हिस्सा रह चुके हैं।  

यह भी पढ़ें:- IPL के बाद अब BBL में दिखाएंगे जलवा, इंटरनेशनल क्रिकेट को कह चुकें हैं अलविदा

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version