IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन होने वाला है। तभी तो जाहिर सी बात है कि इस बार सभी टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इस बार कई टीमें तो अपने – अपने स्टार खिलाड़ी को भी रिलीज करते हुए ऑक्शन में भेजने वाली है। इसी बीच इस बार एक ऐसा खिलाड़ी भी इस मेगा ऑक्शन में नजर आ सकता है जिसको खरीदने के लिए सभी 9 की 9 टीमें उन पर टूट पड़ने वाली है। उस खिलाड़ी को ये बाकि की टीमें हर हाल में खरीदना चाहेंगी। इसके लिए चाहे फिर उनका पूरा पर्स ही क्यों ना खाली हो जाए।

IPL 2025 Mega Auction इस बार ऑक्शन में उतरेंगे कई बड़े खिलाड़ी :-
IPL 2025 Mega Auction इस बार आईपीएल 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस अपने पुराने कप्तान रोहित शर्मा को रिलीज करते हुए ऑक्शन में भेज सकती हैं। क्यूंकि आईपीएल 2024 के सीजन से पहले ही मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का नया कप्तान बना दिया था। इसके बाद से ही खबर आ रही है कि रोहित आने वाले मेगा ऑक्शन से पहले ही मुंबई की टीम से अलग हो सकते हैं।

IPL 2025 Mega Auction लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम अपने इस दिग्गज खिलाड़ी को फिर से रिटेन करने के लिए उनसे एक बार और बात कर सकती है। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शर्मा अब इससे आगे बढ़ने के पूरी तरह से तैयार हैं। अब इसके लिए वो पहले से ही अपना मन बना चुके है। हाँ अगर मुंबई इंडियंस दोबारा से रोहित शर्मा को अपनी टीम का कप्तान बनाती है तो शायद यह मामला बदल भी सकता है।
IPL 2025 Mega Auction रोहित शर्मा पर टूट पड़ेंगी सभी टीमें :-

IPL 2025 Mega Auction अगर इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा उतरते है तो बाकि की सभी 9 टीमें उनपर महंगी बोली लगाती हुई नजर आएगी। क्यूंकि हर टीम इस बार चाहेगी कि उनकी टीम के पास रोहित शर्मा जैसा कप्तान होना चाहिए। क्यूंकि रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब जीता चुके है। तभी तो ऐसे में मुंबई इंडियंस को छोड़कर बाकी की 9 टीमें रोहित को खरीदने के लिए अपना पर्स खाली करने से पहले एक बार भी नहीं सोचेंगी।
IPL 2025 Mega Auction रोहित शर्मा हैं कमाल के कप्तान :-

IPL 2025 Mega Auction रोहित शर्मा एक अच्छे बल्लेबाज होने के साथ – साथ एक अच्छे कप्तान भी है। रोहित शर्मा ने साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी। इस टीम का कप्तान बनने के बाद से उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। तभी तो रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में साल 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 में खिताब जीता था। अभी रोहित शर्मा भारत की वनडे और टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भारत के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताबी जीत भी दिलाई थी।
ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज सेमीफाइनल में भारत और जर्मनी की होगी भिड़ंत, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी







