Saturday, July 12

IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए अभी से ही सभी टीमें इसकी तैयारियां में जुट गई है। इस बार पंजाब किंग्स के भी 3 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जिनको मेगा ऑक्शन से पहले उनकी टीम रिलीज कर सकती है। अगर इस बार ऐसा होता है तो इन विदेशी खिलाड़ियों की ऑक्शन में मोटी कमाई हो सकती है।

इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले ही मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। लेकिन इस होने वाले ऑक्शन से पहले ये सभी टीमें अपने रिलीज और रिटेन करने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी करेगी। इस बार के आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में कई बदलाब भी देखने को मिल सकते है।

image source : X

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन से पहले नियमों से लेकर खिलाड़ियों तक कई चीजों में बदलाब किया जा सकता है। इस बार के मेगा ऑक्शन में सभी टीमों के ज्यादातर खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। क्यूंकि सभी टीमें अब 4 की जगह पर केवल 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम को अभी भी 17 साल बाद अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है। लेकिन इस बार के आईपीएल सीजन में इस टीम में कई बदलाव नजर आ सकते है। लेकिन इस टीम में 3 ऐसे विदेशी खिलाड़ी भी मौजूद है जिनको आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है। आइए जानते है इन विदेशी खिलाड़ियों के बारे में।

IPL 2025 लियाम लिविंगस्टोन :-

image source : X

इस बार के आईपीएल 2025 के सीजन में पंजाब किंग्स की टीम केवल एक विदेशी खिलाड़ी को ही रिटेन कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो वह इस बार के सीजन के लिए सैम करन को रिटेन कर सकती है। अगर इस बार ऐसा हुआ तो इंग्लैंड के इस स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को मेगा ऑक्शन का हिस्सा बनना पड़ सकता है। अगर यह खिलाड़ी इस बार मेगा ऑक्शन में जाता है तो इसको मोटी रकम मिल सकती है।

IPL 2025 जॉनी बेरिस्टो :-

image source : X

जॉनी बेरिस्टो इंग्लैंड के स्टार सलामी बल्लेबाज है। इंग्लैंड का यह खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाना जाता है। क्यूंकि पिछले आईपीएल सीजन में बेरिस्टो ने अपनी टीम पंजाब किंग्स के लिए काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। पिछले सीजन में उनके बल्ले से एक शतक भी देखने को मिला था। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए भी पंजाब किंग्स की टीम उनको इस बार रिलीज कर सकती है। अगर यह खिलाड़ी इस बार मेगा ऑक्शन में जाता है तो उनपर भी इस बार बड़ी बोली लग सकती है।

IPL 2025 सिकंदर रजा :-

image source : X

सिकंदर रजा जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी है। इस समय वह जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम के कप्तान भी है। यह अपनी टीम के लिए जरुरत पड़ने पर गेंदबाजी के अलावा बल्ले से भी कमाल दिखाते है। लेकिन फिर भी पंजाब किंग्स की टीम उनको इस बार रिलीज कर सकती है। अगर इस बार ऐसा हुआ तो यह स्टार ऑलराउंडर भी इस बार हमें मेगा ऑक्शन में दिखाई देगा। इस बार के आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इस स्टार ऑलराउंडर को भी बड़ी रकम मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: टेस्ट सीरीज के बीच विराट कोहली और गौतम गंभीर का स्पेशल इंटरव्यू कराएगी BCCI

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version