Tuesday, June 16

Women T20 World Cup Prize Money: आईसीसी ने अब एक ऐतिहासिक ऐलान कर दिया है। इस बार आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्राइज़ मनी (Women T20 World Cup Prize Money) का ऐलान कर दिया है। ऐतिहासिक फैसला यह है कि अब से टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर इनाम मिलेगा।

International Cricket Council
image source : X

आईसीसी ने ऐलान किया कि महिला टी20 विश्व कप में (Women T20 World Cup Prize Money) विजेता बनने वाली टीम को अब 23 लाख 40 हजार अमेरिकी डालर मिलेंगे। अगर रुपयों में बात करें तो यह 19 करोड़, 59 लाख रुपये होते हैं। क्यूंकि भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने पर इतना ही पैसा मिला था। इस बार भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया था।

Women T20 World Cup Prize Money आईसीसी का ऐतिहासिक फैसला :-

इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 3 अक्तूबर से हो रहा है। इस टूर्नामेंट को बांग्लादेश से यूएई शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं इस बार आईसीसी ने यह भी ऐलान किया है कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का पहला ऐसा आईसीसी टूर्नामेंट होगा जिसमें महिलाओं को पुरुषों के समान पुरस्कार राशि (Women T20 World Cup Prize Money) मिलेगी।

Women T20 World Cup Prize Money
image source : X

तभी तो यह इस खेल के इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि के समान होगी। वहीं इससे पहले पिछले महिला टी20 वर्ल्ड कप के विजेता को 10 लाख अमेरिकी डॉलर मिले थे। क्यूंकि महिला और पुरुष दोनों को ही टी20 वर्ल्ड कप में समान मैच फीस करने का फैसला जुलाई 2023 में ही लिया गया था।

तभी तो अब आईसीसी ने वार्षिक सम्मेलन में 2030 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से सात साल पहले पुरस्कार राशि (Women T20 World Cup Prize Money) समान करने का निर्णय किया है। इस प्रकार से क्रिकेट पहला ऐसा प्रमुख खेल बन गया है जिसमें विश्व कप में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान पुरस्कार राशि है।

Women T20 World Cup Prize Money किसे मिलेगा कितना पैसा :-

इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम को 23 लाख, 40 हजार डॉलर मिलेंगे। जबकि रनरअप टीम को 11 लाख 70 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। इससे पहले पिछले साल की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका की टीम को पांच लाख डॉलर मिले थे। इस बार इसमें भी 134 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

indian cricket team
image source : X

वहीं इसके अलावा इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को अब 675,000 डॉलर मिलने वाले है। जबकि यह साल 2023 में 210 000 डॉलर से काफी ज्यादा हैं। इस बार इस मेगा टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 7,958,080 डॉलर रहेगी। इस बार यह पिछले साल की कुल राशि से 225 प्रतिशत ज्यादा है।

indian women cricket team
image source : X

जबकि इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को 31,154 डॉलर मिलने वाले है। जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रहने वाली 6 टीमों को उनकी आखिरी पोजिशन के आधार पर कुल 13 लाख 50 हजार डॉलर की राशि में से पुरस्कार राशि मिलने वाला है।

Women T20 World Cup Prize Money महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का शेड्यूल :-

indian women cricket team
image source : X

इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 3 अक्टूबर से होने वाला है। इस बार भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 अक्टूबर को खेलकर करेगी। इसके बाद फिर भारत का सामना 6 अक्टूबर को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होगा। इसके बाद फिर 9 अक्टूबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम श्रीलंका से भिड़ेगी। इसके बाद आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारतीय टीम 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के ये 3 विदेशी खिलाड़ी होंगे मालामाल, इस बार मेगा ऑक्शन में टीमें लगाएंगी इन पर बड़े दांव

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version