Sunday, February 15

IPL 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला है। सभी 10 टीमों के पास मिलाकर 200 करोड़ रुपये से ज़्यादा का पर्स होगा। क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस मिनी ऑक्शन के लिए 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डु प्लेसिस जैसे दो बड़े खिलाड़ी पहले ही ऑक्शन से हट चुके हैं, और आंद्रे रसेल ने IPL से संन्यास ले लिया है। इसलिए ये खिलाड़ी नीलामी में शामिल नहीं होंगे।अब सवाल उठता है कि क्या रजिस्टर किए गए सभी 1355 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी? इसके क्या नियम हैं? इसी सवाल का जवाब आपको यहां मिलेगा।

क्या है IPL नीलामी के नियम? जानें पूरी प्रक्रिया

IPL की नीलामी से पहले देश और विदेश के बहुत से खिलाड़ी अपना नाम रजिस्टर करते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए खिलाड़ियों को अपने देश या राज्य के क्रिकेट बोर्ड से NOC लेना पड़ता है। इसके बाद खिलाड़ी BCCI में अपना नाम भेजते हैं, जिससे कुल पंजीकृत खिलाड़ियों की संख्या पता चलती है। यानी इस बार 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम BCCI को भेजा है।

इसके बाद IPL की सभी 10 टीमों को रजिस्टर किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट दी जाती है। हर फ्रैंचाइज़ी अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खिलाड़ियों को चुनकर एक छोटी लिस्ट बनाती है। फिर यह शॉर्टलिस्ट BCCI को वापस भेज दी जाती है। मान लीजिए कि 1355 खिलाड़ियों में से सभी 10 टीमों को सिर्फ 500 खिलाड़ी पसंद आते हैं, तो BCCI इन 500 खिलाड़ियों का ही ऑक्शन पूल तैयार करेगी। इनमें भारतीय, विदेशी, कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों को अलग-अलग वर्ग में रखा जाता है। आखिर में इन्हीं 500 खिलाड़ियों पर नीलामी में बोली लगेगी, क्योंकि सभी टीमों ने मिलकर इन्हें शॉर्टलिस्ट किया होता है।

इस बार के आईपीएल ऑक्शन में कई बड़े चेहरे जैसे रचिन रविंद्र, जोश इंग्लिस, डेविड मिलर, रवि बिश्नोई, वानिंदु हसरंगा, लियाम लिविंगस्टोन और मथीशा पथिराना इन खिलाडियों पर बड़ी बोली लग सकती है।

IPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version