आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स पिछले दो सीजन से प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में सफल नहीं रही है। 2024 में तो वो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बिल्कुल नज़दीक थीं लेकिन पिछले साल तो वो अपने सबसे खराब सीजन से गुज़री थी। पहली बार CSK अपने इतिहास में सबसे नीचे रही थी।
CSK पिछले सीजन में नंबर 10 पर रही थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी टीम में कुछ बदलाव किए और उसका नतीजा भी उन्हें देखने को मिला था। इस बार ऑक्शन में उनके पास दूसरा सबसे बड़ा पर्स है और आगे टीम बनाने के लिए वो कई खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि चेन्नई किन खिलाड़ियों को ऑक्शन में टारगेट कर सकती है।
आईपीएल ऑक्शन में चेन्नई इन खिलाड़ियों को ऑक्शन में कर सकती है टारगेट
1. कैमरन ग्रीन (Cameron Green)

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इस समय टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। यही नहीं, वो टॉप ऑर्डर से लेकर नंबर 7 तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। चेन्नई की टीम को मिडल ऑर्डर में एक पावरफुल हिटर की जरूरत है, जो गेंदबाज़ी से भी कुछ ओवर दे सके, और ग्रीन उस काम के लिए बिल्कुल परफेक्ट फिट हैं।
चेन्नई की टीम को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पसंद हैं, इसलिए वो उनकी पहली पसंद हैं। CSK के पास ग्रीन को खरीदने का बजट भी है।
2. माथीसा पथिराना (Matheessa Pathirana)

श्रीलंका के तेज गेंदबाज़ माथीसा पथिराना को चेन्नई सुपर किंग्स के टैलेंट स्काउट ने देखा था, जिसके बाद उन्हें पहले नेट बॉलर और उसके बाद टीम में शामिल किया था। वो पिछले कई सीजन से CSK के साथ थे, लेकिन इस तेज गेंदबाज़ को चेन्नई ने ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया ताकि उनका पर्स बढ़ सके।
हालांकि इस ऑक्शन में बहुत से खिलाड़ी ऐसे नहीं हैं, जिनके पीछे CSK जा सके, इसलिए वो पथिराना को वापस खरीदना चाहेंगे।
3. लियम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone)

इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन को पिछले सीजन RCB ने अच्छे प्राइस में खरीदा था, लेकिन खराब फॉर्म के चलते पहले इंग्लैंड और फिर बैंगलोर ने उन्हें रिलीज कर दिया था। हालांकि अब उन्होंने ILT20 से फॉर्म में वापसी कर ली है।
CSK को मिडल ऑर्डर में ताबड़तोड़ ऑलराउंडर की जरूरत है, जो गेंदबाज़ी से भी कुछ ओवर डाल सके। लिविंगस्टोन उस रोल में परफेक्टली फिट बैठ सकते हैं। इसलिए चेन्नई उन्हें ऑक्शन में खरीद सकती है।







