Thursday, February 12

5 great all-rounders made IPL most popular league in world:- आगामी आईपीएल 2025 का सीजन काफी मजेदार होने वाला है। इसका सभी फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस समय आईपीएल 2025 का मंच सज चूका है। इस समय आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग है। तभी तो इस बीच आईपीएल ने पूरी दुनिया को कई खरतनाक बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर दिए हैं। इस बीच चलिए आज हम उन 5 ऑलराउंडर्स के बारे में जानते हैं जिन्होंने आईपीएल में फैंस को अपना दीवाना बनाया है।

शेन वॉटसन :-

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन साल 2008 से लेकर 2020 तक आईपीएल का हिस्सा रहे थे। इस बीच वह राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं। वहीं इसमें खेलते हुए उन्होंने अपने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से सभी फैंस का खूब मनोरंजन किया था।

Shane Watson
Shane Watson

इसके अलावा उन्होंने सीएसके को चैंपियन बनाने में भी काफी बड़ी भूमिका निभाई थी। जब भी वह खेलते थे तो हमेशा अपनी टीम के लिए एक मैच विजेता खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में 145 मैचों में खेलते हुए लगभग 138 की स्ट्राइक रेट से 3874 रन बनाए थे। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 92 विकेट भी लिए हैं।

कायरन पोलार्ड :-

साल 2010 के आईपीएल में कायरन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इसके अलावा वह आखिरी बार भी इसकी टीम के लिए साल 2022 के सीजन में खेले थे। इस दौरान वह रोहित शर्मा की कप्तानी में Mumbai Indians के साथ 5 बार चैंपियन भी बने थे। इस बीच उन्होंने कई मौकों पर अपने ऑलराउंडर्स प्रदर्शन से मुंबई की टीम को जीत भी दिलाई है।

Kieron Pollard
Kieron Pollard

इसके अलावा उन्होंने 189 आईपीएल मैचों में खेलते हुए 147.32 की स्ट्राइक रेट के साथ 3412 रन बनाए है। इस दौरान हमें उनके बल्ले से 16 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस समय उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 87 रन का रहा है। जबकि इस दौरान उन्होंने 69 विकेट भी लिए हैं। इस समय 44 रन देकर 4 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

ड्वेन ब्रावो :-

यह कैरेबियाई ऑलराउंडर आईपीएल के पहले सीजन साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। इसके चलते हुए वह एमएस धोनी की कप्तानी में CSK के साथ 5 बार आईपीएल चैंपियन भी बने हैं। अपने समय में वह इस टीम के लिए संकटमोचन हुआ करते थे।

Dwayne Bravo
Dwayne Bravo

जब भी सीएसके को उनकी जरुरत होती थी तब वह अपने गेंद और बल्ले से इस टीम को मुसीबत से निकालते थे। इस दिग्गज ऑल राउंडर ने 161 आईपीएल मैचों में 129.57 की औसत से 1560 रन बनाए थे। इस बीच उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद रहते हुए 70 रन था। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 183 विकेट विकेट भी लिए हैं।

आंद्रे रसेल :-

साल 2012 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद से वह अभी तक केकेआर की टीम का हिस्सा रहे हैं। वह इस टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। इसके चलते हुए उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी गेंदबाजी से भी सभी को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने कई बार इस टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली है।

Andre Russell
Andre Russell

इसके चलते हुए उन्होंने 126 आईपीएल मैचों में कुल 2484 रन भी बनाए हैं। इस लीग में उन्होंने अभी तक 11 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस बीच नाबाद 88 रन उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। इस दौरान उन्होंने कुल 170 चौके और 209 छक्के भी लगाए हैं। अगर हम उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 115 विकेट भी लिए हैं। वहीं 15 रन देकर 5 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन भी रहा है।

सुनील नरेन :-

आईपीएल 2012 के सीजन में उन्होंने अपना डेब्यू किया था। इस समय वह कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं। उनकी मिस्ट्री गेंद के सामने अच्छे से अच्छा बल्लेबाज भी चकमा खा जाता है। इसके चले हुए उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी फैंस का खूब मनोरंजन किया है। इस कैरेबियाई खिलाड़ी ने अभी तक आईपीएल में 176 मैच खेले हैं।

Sunil Narine
Sunil Narine

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 1534 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 180 विकेट भी लिए हैं। वहीं 19 रन देकर 5 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। इस सीजन भी वह इसी टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version