आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है। इस बार टीम इंडिया ने घर में हुए टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया था, जिसमें खिलाड़ियों ने जमकर रन बनाए थे।

आईपीएल में भी इस बार काफी रन बनते हुए दिखेंगे, क्योंकि अब टी20 क्रिकेट काफी बदल गई है और सभी खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा रिस्क लेकर रन बनाते हैं और उसका उन्हें फायदा भी होता है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार कौन से खिलाड़ी बल्ले से धमाल मचा सकते हैं।

IPL 2026 में कुछ ओवर में मैच पलट सकते हैं ये 5 खिलाड़ी

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इस दशक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली इस आईपीएल में भी अपने बल्ले का जादू दिखा सकते हैं। वह पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और लगातार वनडे में रन बना रहे हैं।

पिछले कुछ समय में विराट ने अपनी पावर हिटिंग में काफी काम किया है और वो अपनी पारी की शुरुआत में ही काफी रिस्क लेते हैं, जो कि पावरप्ले में फायदेमंद भी होने वाला है। कोहली हर बार की तरह इस बार भी अपने बल्ले से सबको शांत करते हुए नजर आएंगे।

2. शुभमन गिल (Shubman Gill)

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी पावर हिटिंग में काम किया है। उसका नतीजा इस आईपीएल में देखने को मिलेगा।

गिल आईपीएल में हमेशा रन बनाते आए हैं और पिछले कुछ सालों में तो ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 में रहते हैं। पिछले सीजन भी गिल के बल्ले से 650 रन निकले थे।

3. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के ऊपर टीम की बल्लेबाजी निर्भर होगी। वह पिछले कुछ समय से काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में शतक लगाया था।

ऋतुराज पिछले कुछ सालों में चेन्नई के टॉप रन-गेटर हैं। इस सीजन उनकी फॉर्म को देखते हुए वह फिर से धमाल मचा सकते हैं। इस दशक में गायकवाड़ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में से हैं। इस सीजन भी वो फिर से बल्ले से धमाल मचा सकते हैं।

4. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma)

टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वो जिस भी मैच में चलते हैं, उसे एकतरफा कर के रख देते हैं और सामने वाली टीम के पास उसका कोई तोड़ भी नहीं होता है।

अभिषेक शर्मा पावरप्ले में ही मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। वो सिर्फ कुछ ही ओवरों में गेम का रुख बदल देते हैं। ऐसा वो पहले भी करके दिखा चुके हैं।

5. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी आईपीएल के दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को मैच जिताने में मदद की है।

फिलहाल वो व्हाइट बॉल की टीम से बाहर चल रहे हैं और ऐसे में अगर यह आईपीएल अच्छा गया तो उनकी टीम में वापसी हो सकती है। जायसवाल का पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था, उसके बाद भी उन्होंने 559 रन बनाए थे।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version