आईपीएल 2026 का शुभारंभ होने वाला है। सभी फ्रैंचाइज़ी जोरों-शोरों से तैयारी में लगी हुई हैं। अब यह सीजन और भी ज्यादा रोमांचक होने वाला है, क्योंकि अब नए खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखाने वाले हैं। टी20 क्रिकेट में मैच कुछ गेंदों में पलट सकता है। तो चलिए जानते हैं उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जो कि गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
IPL 2026 में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
संजू सैमसन (Sanju Samson)
टीम इंडिया के ओपनर संजू सैमसन इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। उनको सीएसके ने रविंद्र जडेजा और सैम करन के साथ ट्रेड किया था।
संजू टी20 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी थे, जहां उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी और टीम इंडिया को एक और टी20 वर्ल्ड कप जिताने में मदद की थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शुरुआत के कुछ ही ओवरों में मैच का रुख पलट दिया था और अब वो जिस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं, वो आईपीएल में भी तबाही मचा सकते हैं।
2. ट्रेविस हेड (Travis Head)
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर ट्रेविस हेड अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वो इस समय टी20 क्रिकेट में नंबर 2 रैंकिंग बल्लेबाज हैं। हेड इससे पहले भी कुछ ही ओवरों में मैच पलट चुके हैं।
हेड का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 170 का है, जो कि इस टूर्नामेंट में सबसे हाईएस्ट में से एक है। उनके चलते ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2024 में फाइनल में पहुंचने में सफल हुई थी।
3. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)
बिहार के 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने आक्रामक खेल से दुनिया भर के प्रशंसकों को प्रभावित करके रख दिया है। पिछले सीजन वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीदा था। अंत में उन्हें कुछ मैचों में खेलने का मौका दिया गया था, जहां उन्होंने डेब्यू में पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था।
उसी सीजन वैभव ने आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक भी लगाया था। अब अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में सूर्यवंशी ने 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
4. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
मुंबई इंडियंस के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक फिनिशर में से एक हैं। उन्होंने इस टी20 वर्ल्ड कप में भी काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में कई मैचों में शानदार पारियां खेली थीं। गेंदबाजी में भी पांड्या का कोई तोड़ नहीं है। अपनी बैक ऑफ लेंथ गेंदबाजी के साथ-साथ वो स्लोवर गेंद से भी सभी को काफी परेशान करते हैं।
टी20 क्रिकेट में फिनिशर की भूमिका काफी अहम होती है, क्योंकि वो कुछ गेंदों में मैच पलटने की क्षमता रखते हैं। वो इससे पहले भी कई मैच अपनी बल्लेबाजी से जिता चुके हैं। वो कुछ ही ओवरों में मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।
5. रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd)
वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड अपनी पावर हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। आरसीबी के लिए रोमारियो ने पिछले साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। चेन्नई के खिलाफ उनकी पारी सभी को याद ही होगी।
रोमारियो इस समय टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हैं। आईपीएल में शेफर्ड का स्ट्राइक रेट 212 का है। इसलिए इस सीजन शेफर्ड गेम चेंजर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।







