Saturday, February 28

आईपीएल का मंच हमेशा से ही रोमांचक और बड़े रिकॉर्ड्स का गवाह रहा है। बल्लेबाज़ों के दमदार शॉट्स और गेंदबाज़ों की चुनौती के बीच कई ऐसे पल आते हैं, जो इतिहास में दर्ज हो जाते हैं। उन्हीं में से एक खास कारनामा है, एक ही ओवर में पांच छक्के जड़ना। IPL में अब तक कुछ गिने-चुने बल्लेबाज़ ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग ने IPL 2025 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक ओवर में पाँच छक्के जड़ने की उपलब्धि हासिल की। आइए नज़र डालते हैं उन बल्लेबाजों पर जिन्होंने IPL में एक ओवर में 5 छक्के लगाकर दर्शकों को हैरान कर दिया।

ये है IPL इतिहास में में एक ओवर में पाँच छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची

5. रियान पराग बनाम मोईन अली, 2025

2025 सीज़न में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ रियान पराग ने भी इस सूची में अपना नाम दर्ज कराया। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी स्पिनर मोईन अली के एक ओवर में रियान ने पांच छक्के जड़े और अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी का परिचय दिया। यह पारी न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता थी, बल्कि टीम की जीत में भी निर्णायक साबित हुई। IPL में अपने आलोचकों को जवाब देने का यह उनका बेहतरीन तरीका था।

4. रिंकू सिंह बनाम यश दयाल, 2023

2023 का वह मुकाबला हमेशा याद रखा जाएगा जब कोलकाता नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ यश दयाल को आखिरी ओवर में निशाना बनाते हुए लगातार पांच छक्के जड़ दिए। 29 रन की ज़रूरत थी और पहली गेंद पर सिर्फ एक रन आया था, लेकिन उसके बाद रिंकू ने जो किया वह IPL के इतिहास में सबसे यादगार फिनिश बन गया। उन्होंने अंतिम पांच गेंदों पर 5 छक्के लगाकर मैच जीता दिया और खुद को ‘फिनिशर’ के रूप में स्थापित कर लिया।

3. रविंद्र जडेजा बनाम हर्षल पटेल, 2021

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने 2021 में RCB के खिलाफ खेलते हुए एक असाधारण पारी खेली थी। उन्होंने हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में पांच छक्के और एक चौका लगाकर कुल 37 रन बटोरे, जो कि IPL इतिहास के सबसे महंगे ओवर में से एक बन गया। इस प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ टीम को बड़ा स्कोर दिया बल्कि गेंदबाज़ों के लिए चेतावनी भी दे दी कि जडेजा को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

2. राहुल तेवतिया बनाम शेल्डन कॉटरेल, 2020

आईपीएल 2020 के दौरान शारजाह की छोटी बाउंड्री वाले मैदान पर खेला गया एक मुकाबला इतिहास बन गया, जब राहुल तेवतिया ने किंग्स इलेवन पंजाब के तेज़ गेंदबाज़ शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में पांच छक्के जड़ दिए। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए तेवतिया ने 18वें ओवर में यह करिश्मा कर दिखाया और टीम को एक समय असंभव लग रही जीत दिला दी। इस पारी ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और IPL के इतिहास में उनका नाम अमर हो गया।

1. क्रिस गेल बनाम राहुल शर्मा, 2012

वेस्टइंडीज़ के तूफ़ानी बल्लेबाज़ क्रिस गेल का नाम आते ही लंबे-लंबे छक्के ज़हन में आ जाते हैं। साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए गेल ने पुणे वॉरियर्स के गेंदबाज़ राहुल शर्मा की जमकर धुनाई की थी। इस मुकाबले में गेल ने एक ओवर में पांच छक्के लगाकर विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी थी। उनका बल्ला उस दिन आग उगल रहा था और उन्होंने उस मैच में 81 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के शामिल थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version