Thursday, February 12

AB De Villiers Reveals Virat Kohli’s Text Over RCB Chant ‘Ee Sala Cup Namde’: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने खुलासा किया है कि उनके पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) साथी विराट कोहली ने उन्हें टीम के प्रसिद्ध नारे ‘Ee Sala Cup Namde’ (इस साल कप हमारा होगा) का इस्तेमाल करने से मना किया है।

2011 से 2021 तक RCB के लिए खेलने वाले दिग्गज खिलाड़ी डी विलियर्स ने बताया कि हाल ही में उन्होंने यह नारा कहा था, जिसके बाद कोहली ने उन्हें सीधा मैसेज भेजकर इसे दोहराने से मना कर दिया।

डी विलियर्स ने ‘स्टार स्पोर्ट्स प्रेस रूम’ शो में कहा, “मैंने हाल ही में ये शब्द कहे और मुझे विराट का सीधा मैसेज मिला, जिसमें उन्होंने कहा, ‘कृपया अब इसे कहना बंद करें।’ तो मुझे थोड़ी परेशानी हो गई। सच कहूं तो, मैं भी इसे हर बार दोहराते-दोहराते थक चुका हूं कि इस बार ट्रॉफी हमारी होगी। आईपीएल में 10 बेहतरीन टीमें हैं, जो किसी भी वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के बराबर हो सकती हैं। यह बेहद कठिन टूर्नामेंट है।”

डी विलियर्स ने यह भी कहा कि जब भी RCB पहली बार खिताब जीतेगी, वह विराट के साथ मिलकर इसे उठाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह साल RCB का होगा। अगर ऐसा होता है, तो मैं विराट के साथ ट्रॉफी उठाने के लिए वहां मौजूद रहूंगा।”

डी विलियर्स ने बताया IPL 2025 में क्या होनी चाहिए कोहली की रणनीति

डी विलियर्स ने विराट कोहली की भूमिका को लेकर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि इस बार RCB के पास आक्रामक स्ट्राइकर्स की कोई कमी नहीं है, जिससे कोहली ज्यादा स्वतंत्र होकर खेल सकते हैं।

डी विलियर्स ने जियोस्टार प्रेस रूम में कहा, “विराट अपने क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं। इस बार उन्हें अपने स्ट्राइक रेट की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, खासकर जब वह फिल सॉल्ट के साथ बल्लेबाजी कर रहे होंगे।”

उन्होंने यह भी बताया कि इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और लियाम लिविंगस्टोन, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड और वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से RCB की बल्लेबाजी काफी मजबूत हो गई है।

बता दें कि, RCB को अब तक 17 सीज़न में एक भी खिताब नहीं मिला है। लेकिन इस बार, विराट कोहली की जर्सी नंबर 18 और आईपीएल के 18वें सीज़न को देखते हुए, फैंस को उम्मीदें हैं कि शायद यह साल टीम का हो सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या RCB इस बार इतिहास रच पाती है या नहीं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version