Saturday, February 7

IPL 2025 में आज एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच जब भिड़ंत होगी, तो सबकी नजरें खासतौर पर कप्तान अजिंक्य रहाणे पर होंगी। एक बड़ी पारी खेलते ही रहाणे IPL में नया इतिहास रच सकते हैं।

कोलकाता की नजर जीत पर, रहाणे पर रहेंगी निगाहें

Ajinkya Rahane breaks Chris Gayle and Robin Uthappa records
Ajinkya Rahane/Getty Images

IPL 2025 के 45वें मुकाबले में KKR की टीम ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। इस सीजन में कोलकाता का प्रदर्शन उतना दमदार नहीं रहा है। टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज कर पाई है। पिछले दो मुकाबले कोलकाता हार चुकी है और अब हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस मुश्किल वक्त में कप्तान रहाणे से एक बड़ी पारी की उम्मीद हर फैन कर रहा है।

रहाणे के सामने 5000 रन का बड़ा टारगेट

अजिंक्य रहाणे IPL में अब तक 193 मैचों की 179 पारियों में 4913 रन बना चुके हैं। अगर आज के मुकाबले में वो 83 रन बना लेते हैं, तो क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए 5000 रन पूरे कर लेंगे। IPL में अब तक सिर्फ 8 खिलाड़ी ही 5000 से ज्यादा रन बनाने का कमाल कर पाए हैं। रहाणे का नाम इस खास क्लब में जुड़ने के बेहद करीब है।

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली – 8396 रन
  • रोहित शर्मा – 6856 रन
  • शिखर धवन – 6769 रन
  • डेविड वॉर्नर – 6565 रन
  • सुरेश रैना – 5528 रन
  • महेंद्र सिंह धोनी – 5383 रन
  • एबी डिविलियर्स – 5162 रन
  • केएल राहुल – 5006 रन
  • क्रिस गेल – 4965 रन
  • रॉबिन उथप्पा – 4952 रन
  • अजिंक्य रहाणे – 4913 रन

रहाणे के नाम पहले से हैं कई बड़े रिकॉर्ड

IPL 2025: कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सुनहरा मौका, छोड़ सकते हैं क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा को पीछे

अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में IPL में 500 चौके पूरे करने का कारनामा किया था। इसके अलावा उनके नाम 2 शतक और 33 अर्धशतक भी दर्ज हैं। 118 छक्के भी उन्होंने अपने नाम किए हैं। यही नहीं, अगर कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है, तो रहाणे IPL में 200 मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी भी बन जाएंगे। उन्हें बस 7 और मुकाबले खेलने हैं।

क्या आज टूटेगा हार का सिलसिला?

कोलकाता के फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आज रहाणे का बल्ला बोले और टीम लगातार तीसरी हार से बच जाए। कप्तान रहाणे के लिए भी ये मैच व्यक्तिगत और टीम दोनों के लिहाज से बेहद खास है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रहाणे इस सुनहरे मौके को भुना पाते हैं या नहीं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version